dharma sangrah
✕

फिल्मों में वो आजादी नहीं मिलती जो 'केबीसी' में मिलती है: अमिताभ बच्चन

इस बार केबीसी में पूछे जाएंगे कठिन प्रश्न

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (16:33 IST)
लोगों के सामने एक बार फिर से बच्चन साहब अपने चिर-परिचित रूप में हाज़िर होने वाले हैं। अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’एक बार फिर आ रहा है। 
 
शो के बारे में ज़्यादा जानकारी देते हुए शो के ब्रेन कहे जाने वाले और बिग सिनर्जी के कंसल्टेंट सिद्धार्थ बासु ने कहा "हम इस साल भी लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं और इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। इस बार हम कुछ नई टेक्नॉलॉजी को ले कर आ रहे हैं जो देश में शायद पहली बार ही उपयोग की जाने वाली है। इसके अलावा हमने इस बार अपने प्रश्नों को और भी कठिन बनाया है।"

ALSO READ: स्त्री : फिल्म समीक्षा
 
क्विज़ मास्टर कहलाने वाले सिद्धार्थ आगे बताते हैं- "हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि इस बार हमारे प्रतियोगी बन कर कई होनहार लोग भी आए हैं। इनमें से कुछ तो पीएचडी कर रहे हैं तो कुछ एमए जैसी डिग्री कर रहे हैं। हम इतने गुणी लोगों के हिसाब से ही सवालों का स्तर भी रखना चाहते हैं।"


 
इस शो ने अपने पहले ही साल से पहचान बना ली थी और लोगों को मनोरंजन के साथ ज्ञान भी देने की कोशिश की। इस बार भी शुक्रवार को सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों को खेलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके कुछ एपिसोड शूट हो चुके हैं।  इनमें से एक एपिसोड में बाबा आमटे जैसे दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे प्रकाश बाबा आमटे और मंदाकिनी आमटे को हॉट सीट पर बुलाया गया। 
 
शो के बारे में बात करते हुए शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का कहना है "शो की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका कॉन्टेंट और इसमें आने वाले प्रतियोगी हैं। मैं तो ये शो कर लेता हूं और मज़ा तब आता है जब मुझे शो में आए लोगों से दिल खोल कर बातें करने का मौका मिलता है। फिल्मों में ऐसी आज़ादी नहीं मिलती है। यहां आने वाले कई प्रतियोगी बहुत बेहतरीन बातें सिखा जाते हैं।‘ 
 
वे आगे बताते हैं ‘इस बार मैं एक ऐसी महिला से मिला जो अपनी पढा़ई जारी रखने के लिए ये गेम शो जीतना चाहती थीं। ये वाला एपिसोड हम शूट कर चुके हैं। उस प्रतियोगी ने बताया कि उनके पिता ठेला चला कर २०-३० रुपए की कमाई कर पाते हैं जिससे उनके घर का गुज़ारा और पढ़ाई का खर्चा किया जाता था।"
 
ये शो 3 सितंबर से रात 9 बजे दिखाया जाएगा। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख