ramcharitmanas

कहो ना प्यार है में शाहरुख होते... रितिक रोशन के बारे में 25 रोचक जानकारियां

Published: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (17:19 IST)
1. रितिक रोशन का वास्तविक नाम रितिक राकेश नागरथ है।

 
2. 10 जनवरी 1974 को जन्मे रितिक रोशन अपने बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे।

3. रितिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी। जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन वे बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे। स्पीच थैरेपी के जरिए उन्होंने अपनी समस्या पर निजात पाई। आज भी वे स्पीच थैरेपी अपनाते हैं क्योंकि उन्हें भय है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए।

4. कहा जाता है कि 'कहो ना प्यार है' को राकेश रोशन अभिनेता शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन शाहरुख को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। राकेश को अपनी स्क्रिप्ट पर विश्वास था और उन्होंने यह फिल्म अपने बेटे रितिक के साथ बनाई जो कि सुपरहिट रही।

5. रितिक रोशन का परिवार फिल्मों से जुड़ा है। उनके दादा रोशन संगीतकार थे। पिता राकेश रोशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। चाचा राजेश रोशन संगीतकार हैं। नाना जे. ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक थे।
6. रितिक रोशन पहली बार पर्दे पर 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म उनके नाना ने बनाई थी और उस समय रितिक मात्र 6 साल के थे।

7. रितिक को उनके नाना और पिता अपनी फिल्मों के लिए भाग्यशाली मानते थे इसलिए रितिक बतौर बाल कलाकार छोटे-मोटे रोल किया करते थे।
 
8. भगवान दादा (1986) में उनका रोल बड़ा था। इसमें वे सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा गोद लिए बेटे की भूमिका में थे।
 
9. अपने पापा की फिल्म के सेट पर रितिक कैमरा लेकर जो मन में आता शूट करते रहते थे, लेकिन वे हीरो बनना चाहते थे और अक्सर आइने के सामने एक्टिंग करते थे।
 
10. धर्मेन्द्र के रितिक बहुत बड़े फैन हैं। बचपन में अपने वॉर्डरोब में उन्होंने धर्मेन्द्र का पोस्टर लगा रखा था। ब्रेन सर्जरी के बाद सबसे पहले उन्होंने धर्मेन्द्र से ही फोन पर बात की थी।
 
11. रितिक रोशन लड़कियों में बेहद लोकप्रिय हैं। एक बार तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे।
 
12. रितिक रोशन की हिन्दी बहुत अच्छी है और घर के सारे सदस्यों से वे हिन्दी में ही बात करते हैं।
 
13. रितिक रोशन समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं। हकलाने की समस्या के अलावा 21 वर्ष की उम्र में रितिक ऐसी बीमारी से ग्रस्त हो गए जिसमें उनकी रीढ़ अंग्रेजी के शब्द 'एस' जैसी हो रही थी और डॉक्टर्स ने कहा कि वे अभिनेता नहीं बन पाएंगे, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर रितिक बीमारी से उबरे। 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान घुटनों के दर्द से वे परेशान थे। डॉक्टर्स का कहना था कि वे खड़े भी नहीं हो पाएंगे, लेकिन रितिक ने इस बीमारी को भी हरा दिया। 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हुआ तो 'बैंग बैंग' की शूटिंग के वक्त उनके मस्तिष्क में चोट लगी और सर्जरी हुई।
 
14. रितिक के पिता ने सिर्फ एक बार अपने बेटे की पिटाई की जब रितिक अपने दोस्तों के साथ घर की छत से बॉटल फेंक रहे थे।
 
15. रितिक चेन स्मोकर थे। 'हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग' नामक किताब पढ़ उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने यह किताब कई लोगों को दी जो धूम्रपान करते थे।
16. रितिक के सीधे हाथ में दो अंगूठे हैं। आमतौर पर फिल्मों में वे अंगूठों को छिपाकर रखते हैं। वे अपने लिए इसे लकी मानते हैं।
 
17. रितिक के दो अंगूठों के कारण 'कोई मिल गया' में जादू नामक एलियन के भी दो अंगूठे दिखाए गए थे।
 
18. रितिक को फोटोग्राफी बेहद पसंद है। पर्सनल स्क्रैपबुक में वे रोजाना खींचे गए फोटो लगाते रहते हैं।
 
19. रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है।
 
20. रितिक बेहद दुबले थे और सलमान खान के कहने पर उन्होंने जिम जाकर शरीर पर ध्यान दिया।
21. गुजारिश फिल्म रितिक के दिल के बेहद करीब है। इसकी असफलता पर उन्हें बेहद दु:ख हुआ। सलमान खान ने कह दिया कि इस फिल्म को देखने तो कुत्ता भी नहीं गया, इससे रितिक बेहद आहत हुए और दोनों के संबंध में खटास आ गई।
 
22. काइट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में रितिक ने गाने भी गाए हैं।
 
23. उदय चोपड़ा को रितिक अपना बेहतरीन दोस्त मानते हैं। वे एक ही स्कूल में पढ़े हैं।
 
24. रितिक ने सुजैन खान से विवाह किया था। रितिक 12 वर्ष की उम्र से सुजैन को जानते और पसंद करते थे। शादी के पहले चार वर्षों तक सुजैन उनकी गर्लफ्रेंड रहीं। दिसंबर 2000 में दोनों ने शादी की और नवम्बर 2014 को तलाक हुआ। इस तलाक से रितिक बेहद आहत हुए।
 
25. तलाक होने के बावजूद सुजैन के परिवार से रितिक के बेहतरीन संबंध हैं।

Show comments

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

थिएटर में 'स्पॉइलर' देना पड़ा भारी: Spider-Man: Brand New Day की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुआ बवाल

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: भारत में हॉलीवुड का नया बादशाह बना स्पाइडर-मैन, 4 दिन में 257.60 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख