ganesh chaturthi

'मा रैनीज ब्लैक बॉटम' को मिले बाफ्टा में 2 पुरस्कार

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (17:13 IST)
74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह के पहले दिन विओला डेविस अभिनीत 'मा रैनीज ब्लैक बॉटम' को तकनीकी श्रेणी में दो पुरस्कार मिले।

 
कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह को दो दिवसीय कार्यक्रम कर दिया गया है।
 
बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की। इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। 'मा रेनीज ब्लैक ब्लैक बॉटम' को बेहतरीन पोशाक डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार मिले।
 
गैरी ओल्डमैन अभिनीत डेविड फिन्चर की 'मंक' ने सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन के लिए पुरस्कार जीता, जबकि फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलान की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'टेनेट' ने सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव के लिए पुरस्कार जीता। रिज अहमद अभिनीत 'साउंड ऑफ मेटल' ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग ट्रॉफी 'रॉक्स' के लिए लुसी पारडी को मिली।
 
फराह नेबुलसी की 'द प्रेजेंट' को सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु फिल्म और 'द आउल एंड द पुसीकैट' ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु एनीमेशन का पुरस्कार जीता। इस समारोह में अभिनेता, निर्देशक एवं लेखक नोएल क्लार्क को सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख