ramcharitmanas

Interesting Facts : दीपिका पादुकोण का फेवरेट हीरो, हीरोइन, सांग के अलावा और भी खास बातें

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (19:09 IST)

1) शाहरुख खान की फिल्म देखकर बड़ी होने वाली दीपिका पादुकोण ने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में ही उन्हें रोमांस के बादशाह के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिलेगा। 

 
2) फराह खान ने दीपिका को एक विज्ञापन में देख फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (यह फिल्म फराह 'ओम शांति ओम' के पहले बनाने वाली थीं)  का ऑफर दिया था, लेकिन फिल्म शुरू ही नहीं हो सकी। इसके बाद फराह ने ही उन्हें ओम शांति ओम में लिया।
 
3) शाहरुख खान जैसे स्टार्स से दीपिका खुल सके, इसलिए ओम शांति ओम की शूटिंग शुरू होने के पहले कई बार दीपिका, शाहरुख और फराह ने साथ में लंच और डिनर लिया। 
 
4) दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण अपने जमाने के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं, इसलिए दीपिका का झुकाव इस खेल की ओर था, लेकिन उन्होंने कभी इसमें अपना करियर बनाने की नहीं सोची। हालांकि वे राज्य स्तर पर इस खेल में हिस्सा ले चुकी हैं। 
 
5) दीपिका की छोटी बहन अनीषा का झुकाव खेलों की ओर है और वह अच्छा गोल्फ खेलती हैं।




6) मॉडलिंग की दुनिया में आते ही दीपिका तुरंत प्रसिद्ध हो गईं। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद करोड़ों लोग उनके प्रशंसक हो गए। एफएचएम ने उन्हें सेक्सिएस्ट वूमैन इन द वर्ल्ड और मेक्सिम ने ‘द हॉटेस्ट गर्ल ऑन अर्थ’ उन्हें घोषित किया। 
 
7) फिल्मों में कदम रखने के पहले निहार पंड्या के साथ उनका रोमांस चला। दोनों ने कुछ हॉट फोटो भी शूट करवाए। 
 
8) फिल्मों में आने के बाद दीपिका का झुकाव रणबीर कपूर की ओर हुआ। एक समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज के पीछे रणबीर को आई लव यू कहा। दोनों ने खुलेआम स्वीकारा कि वे एक-दूसरे को चाहते हैं। 
 
9) नवंबर 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वे रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा ‘कंडोम।‘ सोनम के साथ मिलकर उन्होंने रणबीर का खूब मजाक उड़ाया था, जिससे रणबीर के पिता ऋषि कपूर नाराज हो गए थे। 
 
10) रणबीर कपूर से ब्रेक अप के बाद दीपिका को सिद्धार्थ माल्या के साथ लगातार देखा गया। दीपिका की खातिर सिद्धार्थ ने अपना वजन कम किया ताकि उनकी ओर दीपिका की जोड़ी अच्छी लगे। 




11) कभी-कभी (1976) और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) दीपिका की पसंदीदा मूवीज है। 
 
12) हेमा मालिनी को दीपिका बेहद पसंद करती हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उनका लुक हेमा मालिनी से ही प्रेरित था। हेमा के अलावा माधुरी दीक्षित, काजोल और सुष्मिता सेन को भी ‍दीपिका पसंद करती हैं। 
 
13) कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है (कभी कभी) दीपिका का पसंदीदा गीत है। अपनी फिल्मों में से उन्हें ओम शांति ओम का ‘आंखों में तेरी अजब सी’ पसंद है। 
 
14) दीपिका को बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान तथा हॉलीवुड से रिचर्ड गेरे, ब्रेड पिट और जॉनी डेप बहुत पसंद है। 
 
15) सलमान खान के साथ दीपिका फिल्म करना चाहती हैं। सलमान के शो ‘दस का दम’ में वे ये बात कह भी चुकी हैं, लेकिन सलमान ने अब तक उनकी इस बात पर ध्यान नहीं‍ दिया है।




16) एक सर्वे में लोगों ने दीपिका की लेग्स को सबसे सेक्सी लेग्स चुना। 
 
17) दीपिका की छरहरी काया को देख ज्यादातर लोग मानते हैं कि वे डाइटिंग करती हैं, लेकिन दीपिका का डाइटिंग में विश्वास नहीं है। वे खाने की शौकीन हैं और उन्हें नई चीजों का स्वाद लेना पसंद है। 
 
18) दीपिका को तब बेहद खुशी हुई जब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से फ्लैट खरीदा। 
 
19) फुर्सत के क्षणों में दीपिका को खाना, फिल्म देखना, संगीत सुनना और सोना बहुत पसंद है। 
 
20) अमिताभ बच्चन का कहना है कि यदि दीपिका उनके जमाने में होती तो वे दीपिका के साथ रोमांस करना पसंद करते।



21) शुरुआती  फिल्मों में दीपिका के अभिनय की आलोचना की गई, लेकिन 'पीकू', 'फाइंडिंग फैनी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय कर दीपिका ने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया। 
 
22) फिल्म दम मारो दम के एक गीत ‘दम मारो दम’ में कुछ बोल्ड शब्द हैं, जिस पर दीपिका ने आपत्ति लेते हुए उन शब्दों पर होंठ हिलाने से मना कर दिया था। 
 
23) एक वक्त ऐसा था जब दीपिका का नाम युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के साथ जोड़ा गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब भारत टीम गई थी तब दीपिका ने वहां पर युवी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। 
 
24) दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवबंर 2018 को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के साथ रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी की।
 
25) चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका ने डबल रोल निभाए थे और फिल्म के लिए उन्होंने स्टंट्स भी सीखे थे।

'छठी मैया' गाने के टीजर में दिखी 'द वन' की आध्यात्मिक दुनिया, तमन्ना भाटिया ने खींचा ध्यान

'दृश्यम द कन्क्लुजन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत, इस बार बचना मुश्किल!

पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान

Bigg Boss 20: ‘भाभी’ शब्द पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे? भोजपुरी संस्कृति के सम्मान पर कही बड़ी बात

प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कर्म करो और फल ईश्वर पर छोड़ दो

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख