बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Deepika Kakkar Ibrahim, Winner, Bigg Boss 12, Shoaib, marriage
Written By

बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की शोएब से है दूसरी शादी

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम
बिग बॉस सीजन 12 की विजेता रहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम। शो को उन्होंने बेहद साफ-सुथरे तरीके से खेला। कभी भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। अपनी बात को सही तरीके से सामने रखा। श्रीसंथ को भाई बनाया तो पूरे शो में इस रिश्ते को निभाया। शायद उनकी यही बातें लोगों को अपील कर गई और उन्हें सर्वाधिक वोट मिले। 
 
इस्लाम धर्म अपनाया 
ससुराल सिमर का नामक शो करते हुए दीपिका, शोएब इब्राहिम को दिल दे बैठी। 22 फरवरी 2018 को उन्होंने शादी भी की। दीपिका ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नाम हुआ फैज़ा। 


 
दूसरी शादी 
वैसे शोएब के साथ यह दीपिका की दूसरी शादी है। 32 वर्षीय दीपिका ने पहली शादी रौनक सेमसन के साथ 2011 में की थी। 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 


 
एअर होस्टेस का जॉब छोड़ा 
पुणे में जन्मी 32 वर्षीय दीपिका मनोरंजन जगत में कदम रखने के पूर्व एअर होस्टेस थीं। उन्होंने तीन साल तक यह काम किया, लेकिन स्वास्थ्य की समस्या के चलते यह काम छोड़ दिया। 
 
फिल्म भी कर चुकी हैं 
दीपिका ने कई टीवी धारावाहिक और शोज़ किए और वे जल्दी ही लोकप्रिय हो गईं। इसी वर्ष रिलीज हुई फिल्म 'पल्टन' में भी वे नजर आई थीं। 
ये भी पढ़ें
सिनेमाघर की छत पर रणवीर सिंह ने मचाया धमाल