शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. 10 interesting Facts about Sushant Singh Rajput Movie Dil Bechara
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 जुलाई 2020 (11:49 IST)

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के बारे में क्या आप जानते हैं ये 10 खास बातें

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के बारे में क्या आप जानते हैं ये 10 खास बातें | 10 interesting Facts about Sushant Singh Rajput Movie Dil Bechara
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पेश है इस फिल्म के बारे में 10 खास बातें: 
 
1) दिल बेचारा 'जॉन ग्रीन' के उपन्यास 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' पर आधारित है। 
2) इस फिल्म का नाम पहले 'किज़ी और मैनी' रखा गया था। 
3) बाद में नाम बदल कर दिल बेचारा कर दिया गया क्योंकि यह नाम थीम के अनुरुप माना गया। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा फिल्म के लिए लिखे गीत के आधार पर इसे चुना गया। 


 
4) यह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। 
5) संगीतकार एआर रहमान को साइन करना बहुत मुश्किल माना जाता है, लेकिन 'दिल बेचारा' के लिए हां कहने में रहमान ने 5 मिनट से भी कम का समय लिया। रहमान ने कहा कि जिस तरह से मुकेश ने उन्हें फिल्म और कहानी के बारे में बताया वो मुझे पसंद आई। साथ ही उनकी ईमानदारी भी दिल को छू गई। इसलिए मैंने यह फिल्म की। 
6) यह फिल्म अक्टोबर 2017 में लांच हुई थी। 2018 में फिल्म के निर्देशक पर 'सेक्सुअल हरासमेंट' के आरोप लगे और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। जब मुकेश छाबड़ा को क्लीन चिट मिली तब काम आगे बढ़ा। 
7) फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ी। सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिलीज डेट 29 नवंबर 2019 घोषित की। बाद में इसे 15 नवंबर 2019 कर दिया गया। फिर फिल्म को आगे बढ़ा कर 8 मई 2019 को रिलीज करने की बात की गई। कोविड 19 के कारण सिनेमाघर बंद होने से इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 जुलाई 2020 को रिलीज किया जा रहा है। 


 
8) सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हो, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। 
9) यह फिल्म की हीरोइन संजना सांघी की पहली फिल्म है। 
10) फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म है। 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा तारे का नाम! वायरल हुआ ट्वीट