सम्बंधित जानकारी
- सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के बारे में क्या आप जानते हैं ये 10 खास बातें
- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर
- बर्थडे स्पेशल... रणवीर सिंह के बारे में 30 रोचक जानकारियां
- लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते-करते बूढ़े हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, मजेदार तस्वीर वायरल
- छोटे पर्दे पर शकुनि मामा बनेंगे शक्ति कपूर, 'राधाकृष्ण' शो में आएंगे नजर!
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा तारे का नाम! वायरल हुआ ट्वीट
सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को तारों को निहारना बहुत पसंद था। 55 लाख रुपये का टेलीस्कोप उन्होंने खरीदा था और अक्सर वे तारों से बात किया करते थे।
खबर है कि तारों के प्रति सुशांत की दीवानगी को देखते हुए रक्षा नामक सुशांत के एक फैन ने तारे का नाम सुशांत के नाम पर रजिस्टर्ड करवाया है।
इस फैन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि सुशांत तारों के दीवाने रहे हैं इसलिए मुझे उनके नाम पर एक तारे का नाम रखना सही लगा।
sushant had always been so fond of the stars & thus i found it quite fitting to name one after him. i shall forever be blessed to have witnessed such a beautiful & profound soul. may you continue to shine brightest! @itsSSR#sushantsinghrajput #sushantinourheartsforever pic.twitter.com/c92u9yz1Sg
— raksha ♡ (@xAngelWingz) June 29, 2020
इस फैन ने एक सर्टिफिकेट भी शेयर किया है जिसके मुताबिक RA.22.121 पोजीशन वाले सितारे को सुशांत सिंह राजपूत नाम दिया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह बात सही है या नहीं, लेकिन यह ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है।
