अशोक कुमार
PR |
अशोक कुमार को भारत का सबसे पहला स्टार कहा जाता है जो न चाहते हुए भी हीरो बन गए। जीवन नैया के हीरो को कुछ कारणों से बाहर कर दिया गया और अशोक कुमार को हीरो बना दिया गया। अशोक अभिनय नहीं जानते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सब सीखा और स्टार बन बैठे। 1943 में रिलीज हुई ‘किस्मत’ सुपरहिट हुई और अशोक कुमार ने इसके बाद कई सफल फिल्में दी। बाद में उन्होंने चरित्र अभिनेता के रूप में भी लंबी इनिंग खेली।