dipawali
✕

04 November Birthday: आपको 04 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 3 नवंबर 2025 (14:23 IST)
04 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Vaikuntha Chaturdashi:वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत क्यों रखते हैं?
 
आपका जन्मदिन: 4 नवंबर
 
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 
 
व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
 
परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
शकुंतला देवी (Shakuntala Devi): जिन्हें व्यापक रूप से "मानव कंप्यूटर" के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय गणितज्ञ, लेखक और मानसिक कैलकुलेटर थीं।
 
तब्बू (Tabu): भारतीय सिनेमा की एक बेहद सफल और प्रशंसित अभिनेत्री। जिसने मुख्य रूप से हिंदी तथा तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।
 
मिलिंद सोमन (Milind Soman): भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रमोटर।
 
जमनालाल बजाज (Jamnalal Bajaj): एक भारतीय उद्योगपति और स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने बजाज समूह की स्थापना की।
 
पद्मावती बंदोपाध्याय (Padmavathy Bandopadhyay): भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला एयर मार्शल।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Dev Diwali 2025: वाराणसी में कब मनाई जाएगी देव दिवाल?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

भानु सप्तमी पर पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सूर्य पूजा के साथ करें ये 3 उपाय

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख