Daily Horoscope
✕

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2026 (16:11 IST)
अमेरिकी बाइक निर्माता हार्ले-डेविडसन भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस सस्ती बाइक से बाजार में धमाका मचेगा। ऑटो मोबाइल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की अपकमिंग Harley-Davidson X350 T को हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
ALSO READ: Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल
इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद बाइक के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिल गई है। यह बाइक काफी हद तक कंपनी की मौजूदा X440 T जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन को लेकर किया गया है। 
ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
नई X350 T में X440 T के 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का छोटा वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसका डिस्प्लेसमेंट करीब 349cc हो सकता है। छोटे इंजन के साथ कंपनी का उद्देश्य बाइक की कीमत कम रखना और भारतीय मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।
ALSO READ: Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन
फीचर्स को लेकर बताया जा रहा है कि  X350 T में रेट्रो-मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन दिया गया है। इसका ओवरऑल लुक X440 T से मिलता-जुलता है। बाइक में आगे की तरफ गोल LED हेडलैंप और छोटा टिंटेड फ्लाईस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा चौड़ा हैंडलबार राइडर को आरामदायक राइडिंग पोजिशन देने में मदद करेगा।
ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत
बाइक में नया ऑरेंज कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स भी देखने को मिले हैं। इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं।
- गोल LED हेडलैंप
- USD फ्रंट फोर्क्स
- ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
- दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक
- डुअल चैनल ABS
- सर्कुलर स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- चौड़ा हैंडलबार
- सिंगल-पीस सीट
- नया ऑरेंज कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स
बाइक का फ्रेम, सबफ्रेम और दूसरे हार्डवेयर भी X440 T से लिए जाने की संभावना है।
Harley-Davidson X350 T का इंजन और संभावित पावर
नई बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। मौजूदा X440 T में 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें
 X350 T में इसी इंजन का छोटा वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसका इंजन करीब 349cc का हो सकता है।  कंपनी ने अभी इसके पावर और टॉर्क के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख