suvichar

'चिराग' से सिर्फ जदयू में ही नहीं, भाजपा के घर में भी लगी आग!

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (09:39 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को प्रधानमंत्री 'नरेन्द्र मोदी का हनुमान' बताने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी खड़े कर सिर्फ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी नुकसान पहुंचाया है।
ALSO READ: बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार, 7वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ
बिहार में इस बार 135 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने जदयू की सभी 115 सीटों के साथ भाजपा के खिलाफ भागलपुर, गोविंदगंज और रोसड़ा में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके अलावा लोजपा ने भाजपा की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की 11 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की 6 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे थे।
 
केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोजपा के बिहार में अलग रुख अपनाने के कारण जदयू को तो भारी नुकसान हुआ। उसके कारण जदयू इस बार 43 सीटों पर ही सिमट गई। 
जदयू को भारी नुकसान पहुंचाने वाली लोजपा ने भाजपा, वीआईपी और हम को 3 सीटों पर हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के 20,430 वोट काटने के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत शर्मा चुनाव जीत गए। इस सीट पर कांग्रेस के शर्मा को 65,033 मत मिले, वहीं भाजपा के रोहित पांडे 64,083 मत लेकर मात्र 950 वोट से चुनाव हार गए।
ALSO READ: बिहार चुनाव परिणाम पर चिराग पासवान बोले- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है
इसी तरह लोजपा ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को भी हराने में बड़ी भूमिका निभाई। सिमरी बख्तियारपुर में लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार के 6,940 वोट काट लेने के कारण सहनी 1,470 वोट से चुनाव हार गए। इस सीट से चुनाव जीतने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युसूफ सलाउद्दीन को 75,201 मत मिले, वहीं सहनी 73,731 मत हासिल कर सके। 
 
वहीं कसबा में लोजपा ने 60,029 वोट प्राप्त किया और यहां हम उम्मीदवार राजेंद्र यादव को 23,658 वोट मिला। दोनों के वोट काटने से इस सीट से कांग्रेस के अफाक आलम 77,110 मत लेकर 17,081 वोट के अंतर से चुनाव जीत गए। (वार्ता)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख