सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस के 'वोट कटवा' कहने पर भड़के औवेसी, बोले- जनता ने दिया माकूल जवाब
- Bihar Election : बिहार में लालू के 2 लालों समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला कल
- जो बिडेन और कमला हैरिस को PM मोदी ने दी बधाई, जताई भारत-US संबंध मजबूत होने की उम्मीद
- IIT Delhi में PM मोदी ने छात्रों को दी यह बड़ी सीख
- Bihar Elections : तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान आज, राजग और विपक्षी महागबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
बिहार चुनाव परिणाम पर चिराग पासवान बोले- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विजय' करार दिया और कहा कि लोगों ने उन पर भरोसा जताया है।
लोजपा ने चुनाव में केवल एक सीट जीती है और कई सीटों पर जदयू को हराने में भूमिका निभाई है। पासवान ने ट्वीट किया कि उन्हें गर्व है कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए झुकी नहीं।
उन्होंने कहा कि लोजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपने दम पर बिना किसी गठबंधन के संघर्ष किया। पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है।
वह चुनाव में बिहार पहले बिहारी पहले के नारे के साथ उतरी थी। वह हर जिले में ताकतवर होकर उभरी है। इससे पार्टी को भविष्य में फायदा होगा। लोजपा ने बिहार विधानसभा में 140 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये थे और उसे 5.68 प्रतिशत मत मिले। (भाषा)
