1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2020
  4. bypoll election on 56 seats of 11 states

11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, नतीजे 10 नवंबर को

bypoll election
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया।
 
मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हो गई, जिस पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा और 10 तारीख तक फैसला हो जाएगा। इनमें से 22 सीटें सिंधिया समर्थकों की है जबकि 3 सीटें कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों की है और 2 सीटें भाजपा विधायकों के निधन से खाली हुई है।
 
आयोग के अनुसार बिहार के 1 संसदीय क्षेत्र और मणिपुर की 2 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 7 नवंबर को होंगे, जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, एमपी, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी के 53 विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव 3 नवंबर को होंगे।
 
इन सभी सीटों पर होने वाले मतदान के लिए मतगणना बिहार चुनाव के साथ 10 नवंबर को हो होगी। बिहार में 3 चरणों में मतदान होगा।
 
आयोग ने फिलहाल केरल, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
अगला लेख
अमेरिका में अस्पताल श्रृंखला पर हुआ Cyber attack , ऑनलाइन की जगह कागजों का करना पड़ा इस्तेमाल