1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2020
  4. BJP JDU seat sharing in Bihar assembly election

बिहार चुनाव : भाजपा-जदयू में बनी बात, जानिए कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे नीतीश कुमार

Bihar assembly election
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन में सीटों पर समझौता होने के बाद राजग में भी सीटों पर बात बन गई है। मीडिया खबरों के अनुसार, दोनों ही दल 50-50 पर राजी हो गए हैं। 
 
जदयू चुनाव में 122 सीटों पर उम्मीद्वार उतारेगी। हालांकि उन्हें अपनी सीटों में से जीतन राम मांझी की हम पार्टी  को भी टिकट देना होंगे। भाजपा 121 सीटों पर उपने उम्मीद्वार उतार सकती है।
 
हालांकि भले ही भाजपा और जदयू में सीटों का बंटवारा हो गया हो लेकिन चिराग पासवान के साथ अभी बात नहीं बनी है। अगर चिराग पासवान एनडीए में रहते हैं तो भाजपा को उन्हें अपने खाते की सीटें देना होगी। 
 
लोजपा ने संकेत दिए हैं कि यदि सीटों का सम्मानजनक बंटवारा नहीं हुआ तो वह राज्य की 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : एक दिन में 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले घटे