suvichar
Tue, 1 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. भोपाल
  4. News Bhopal, Madhya Pradesh industry, Sanjay Pathak

उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार संकल्पित

News Bhopal
भोपाल। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा है कि प्रदेश के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ही फायदा मिले, इसके लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। 
   
पाठक मंगलवार को फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं के संबंध में आश्वस्त किया कि एक पखवाड़े में समस्याओं का यथासंभव निराकरण कर उद्योग संगठन के साथ समीक्षा करेंगे। उद्योगों की समस्याओं के हल के लिए 15 जनवरी तक एक बार पुन: संगठनों से चर्चा करेंगे।
    
उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग संघ के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि उद्योग नीति-2015 में सकारात्मक संशोधन और परिवर्तन के लिए विभाग पूरी गंभीरता से समुचित कार्रवाई करेगा। लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबूसिंह रघुवंशी, प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एव मध्यम उद्योग व्हीएल कांताराव एवं निगम के प्रबंध संचालक  एसबी सिंह भी मौजूद थे। (वार्ता)