सम्बंधित जानकारी
- भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, संभावित पराजय से बौखलाकर लगा रही आरोप
- गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले, निरुपम ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना कहा, वोट मांगने तो बनारस ही जाना है...
- मध्यप्रदेश में गूंज रहे परिवर्तन के स्वर : सिंधिया
- शताब्दी एक्सप्रेस के टॉयलेट में सवा घंटे फंसे रहे नेताजी
- इंदौर में बंद के दौरान कांग्रेसी नेता बेहोश होकर गाड़ी से गिरे
कांग्रेस नेता के हाथ से छूटी आरती की थाली, दुर्गा पंडाल में लगी आग, आयोजकों ने लगाया आरोप
भोपाल। नवरात्रि में भोपाल में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भोपाल के लिली टॉकीज के पास बने दुर्गा पंडाल में कांग्रेस नेता और टिकट के दावेदार गोविंद गोयल के हाथ से आरती की थाली छूट गई, जिससे देखते ही देखते दुर्गा पंडाल आग की लपटों में घिर गया।
बाद में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आयोजकों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को किसी ने बुलाया नहीं था, वे खुद पंडाल में पहुंच गए थे और आरती की थाली लेकर आरती करने लगे। पहले से ही आचार संहिता लगे होने से दुर्गा पंडालों पर चुनाव आयोग की निगाह है।
