स्कैल्प इन्फेक्शन को मिटाने का असरदार उपाय, इन आसान नुस्खों से पाएं बालों में हो रही खुजली से आराम
Itchy Scalp : इन उपायों से मिलेगा खतरनाक खुजली से आराम, जरूर करें ट्राई
Scalp Infection Remedies
1. सेब का सिरका लगाएं
ये बालों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा उपाय हो सकता है। ये खुजली पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इसके एंटीफंगल गुणों से, फंगस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने बालों में लगाएं। कुछ देर बाद बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
2. स्कैल्प इंफेक्शन दूर करे नारियल तेल
स्कैल्प इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें शक्तिशाली एंटी-फंगल एजेंट होते हैं, जो स्कैल्प पर होने वाली इन्फेक्शन को दूर कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए नारियल तेल हल्का गर्म कर रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इस तेल को 2 से 3 घंटे बालों में लगा रहने दें।
3. नीम के पत्तों से स्कैल्प इन्फेक्शन करें दूर
नीम के पत्तों में प्रभावी रूप से एंटीफंगल गुण होते हैं, ये स्किन पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन से परेशान हैं, तो नीम के पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद इसे धो लें।
4. प्याज का रस
प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने के बाद मसाज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे हेयर ग्रोथ होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल तत्व होने के कारण स्कैल्प इंफेक्शन, डैंड्रफ दूर होता है। इस उपाय को करने के लिए प्याज का रस निकाल कर कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएँ और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह से बालों को धो लें।
5. एलोवेरा जेल से पाएं ठंडक
अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जेल बालों में लगाएं तो इससे बालों की चमक बढ़ती है और बाल मजबूत भी होतें हैं। यही नहीं, इनके इस्तेमाल से सिर की खुजली, जलन आदि भी दूर होगा। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है। इसके कई गुण ड्राई स्कैल्प की समस्या में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह त्वचा को मॉइश्चराइज और नमी देने में मदद करता है।
ALSO READ: त्योहारों के मौसम में इन होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती
ALSO READ: त्योहारों के मौसम में इन होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

