1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
Written By BBC Hindi

सबसे महँगा 'सेक्स ट्वॉय'

फ्रांस
BBC
फ्रांस की राजधानी पैरिस के एक दुकानदार ने दुनिया का सबसे महँगा सेक्स खिलौना तैयार करने का दावा किया है।

जेवर की दुकान के मालिक का कहना है कि इस सेक्स ट्वॉय को बनाने के लिए 18 कैरट हीरे का इस्तेमाल किया गया है। यह अँगूठी की शक्ल का है जिसे सेक्स ट्वॉय के ऊपरी सिरे पर लगाया गया है।

मैसन विक्टर नाम से चर्चित इस दुकान के मैनेजर जीन फ्रैंकोई टोकर्स का कहना है, 'इसे धनी लोगों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है जो अपने प्यार को विशेष अंदाज में जताना चाहते हैं।'

इसकी कीमत 55 हजार डॉलर तय की गई है। सफेद रंग के इस खिलौने में 117 हीरे पिरोए गए हैं। यह खिलौना अलग-अलग आकार में उपलब्ध है। मैसन विक्टर पहले भी महँगे सेक्स ट्वॉय बेचने के लिए चर्चित रहा है।