Hanuman Chalisa

अंटार्कटिक में शादी रचाने वाले पहले दूल्हा-दुल्हन

मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (12:21 IST)
ध्रुवों पर काम करने वाले दो गाइड्स ब्रिटिश आर्कटिक टेरिटरी (बीएटी) में शादी रचाने वाला पहला जोड़ा बन गए हैं। टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पश्चिम में एडिलेड आइलैंड पर स्थित रॉदेरा रिसर्च स्टेशन पर शादी रचा ली है।
 
दुल्हान जूली बॉम का शादी का जोड़ा नारंगी रंग का था जो एक पुराने टेंट से बनाया गया था। शादी के समय समारोह स्थल पर तापमान शून्य से नौ डिग्री (15 फ़ॉरेनहाइट) नीचे था।
सिल्वेस्टर कहते हैं, "अंटार्कटिक बेहद ख़ूबसूरत जगह है और हमने यहां पर कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। शादी के लिए इससे बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी।" सिल्वेस्टर बताते हैं, "हम हमेशा से चाहते थे कि हमारी शादी छोटे पैमाने पर हो, लेकिन हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि हम दुनिया के सबसे निर्जन जगहों में से एक जगह पर शादी करेंगे।"
 
दुल्हन बॉम कहती हैं, "बीते दस सालों से मैं और टॉम साथ काम कर रहे हैं और दुनिया भर में घूम रहे हैं। अंटार्कटिक में शादी करना, ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सबसे ख़ूबसूरत है।" शादी के लिए सिल्वेस्टर ने रिसर्च स्टेशन पर ही मशीन पर पीतल की अंगूठियां बनाईं। शादी का समारोह स्टेशन लीडर और बीएटी के मजिस्ट्रेट पॉल सैमवेज़ की अध्यक्षता में हुआ।
शादी में रिसर्च स्टेशन से 20 मेहमान शामिल हुए जो उस टीम का हिस्सा हैं जो अंटार्कटिक की सर्दियों में स्टेशन की देखभाल करते हैं।

जूली और टॉम पिछले 11 साल से साथ हैं। वे पहली बार वेल्स में मिले थे। तीन साल पहले उनकी सगाई हुई थी। दोनों अनुभवी पर्वतारोही हैं और साल 2016 में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे में काम करने के लिए उनका चयन किया गया था। ये टीम गहराई में वैज्ञानिक अनुसंधान में मदद करती है।
 
सिल्वेस्टर शेफ़ील्ड के रहनेवाले हैं और बॉम का जन्म बर्मिंघम में हुआ था। वो फ़िलहाल स्टैफ़र्डशर के यॉक्साल में रहती हैं। ये शादी बीएटी सरकार में पंजीकृत हुई है और ब्रिटेन में भी इसकी वैधता है। हाल में बीएटी में शादी के क़ानून में बदलाव लाए गए थे, जिसके बाद ये इस इलाके में आयोजित पहली शादी है।
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

अगला लेख