dharma sangrah
✕

अखिलेश यादव बोले नहीं मिला अयोध्या का निमंत्रण, भेजा है तो रसीद दिखाएं...

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (18:34 IST)
Akhilesh Yadav's statement regarding invitation to Ayodhya : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में होने जा रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही कोरियर से मिला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है तो उसकी रसीद उन्हें दिखा दी जाए, ताकि यह पता चल सके कि निमंत्रण सही पते पर ही भेजा गया है या नहीं?

राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को खिलेश ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के सवाल पर कहा, यह (भाजपा) अपमानित करने का काम करते हैं। मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। जब हम कोई कार्यक्रम करते हैं तो अपने परिचित को ही निमंत्रण देते हैं। हम किसी राह चलते को निमंत्रण नहीं देते। हमें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है।
ALSO READ: Ram Mandir News - अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे ये 12 दिग्गज, क्या है वजह?
इस पर एक पत्रकार ने कहा कि सपा प्रमुख को निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है। इस पर अखिलेश ने कहा, अब यह बात सामने आ रही है कि मुझे कोरियर से निमंत्रण भेजा गया हैं। मैं कहता हूं कि आप मुझे कोरियर की रसीद दिलवा दो, ताकि हम पता कर लें कि निमंत्रण हमारे ही पते पर आ रहा है या किसी दूसरे पते पर जा रहा है।
ALSO READ: अखिलेश यादव ने बताया, क्या होंगे लोकसभा चुनाव में 5 बड़े मुद्दे
इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल से पूछा गया कि क्या सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, निमंत्रण उन तक पहुंचा है, या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता, लेकिन निमंत्रण सूची में उनका नाम है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

CM योगी बोले- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता से आने लगते थे फोन, अब यूपी में अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

अगला लेख