dharma sangrah
✕

फोर्ड ने लांच SUV Ford Freestyle, ये हैं फीचर्स

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (19:22 IST)
फोर्ड इंडिया ने भारतीय बाजार में नई कॉम्पैक्ट SUV Ford Freestyle को लांच कर दिया है। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में लांच किया गया है। इस क्रॉस-हैचबैक की कीमत 5.09 लाख रुपए से शुरू होगी। डीजल वैरिएंट में इसकी कीमत 6.09 रुपए से शुरू होगी। भारतीय के मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह बेहतरीन कार है।
 
बड़ी बात यह है कि फोर्ड Freestyle को गुजरात के साणंद प्लांट में तैयार किया गया है। इसके कारण इस कार के पार्ट्स फोर्ड की दूसरी कार की तुलना में 20 प्रतिशत तक सस्ते मिलेंगे। कंपनी का ये भी दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट वाली कार सर्विस कोस्ट प्रति किलोमीटर सिर्फ 41 पैसे है। यानी 1 लाख किलोमीटर पर ये 41 हजार रुपए होती है। दूसरी तरफ डीजल वेरिएंट की प्रति किलोमीटर कोस्ट 51 पैसे है।
 
फोर्ड Freestyle में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 99 bhp और 215 Nm टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 19 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा कर रही है, वहीं, डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है, जिसका माइलेज 24.4 kmpl है। दोनों वेरिएंट 5 गियर बॉक्स के साथ आते हैं।
 
इंटीरियर की बात करें तो कार को रेड और ब्राउन थीम कॉम्बिनेशन दिया है। इससे इसका लुक ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। कार में रिवर्स पार्किंग के लिए कैमरा भी दिया है। साथ ही, ये कार पुश स्टार्ट फीचर्स के साथ आती है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी दी है। इसके साथ दूसरे कॉमन फीचर्स जैसे एंटी-थेफ्ट अलॉर्म, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स भी मिलेंगे। इसमें 6.5 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट म्यूजिक सिस्टम दिया है। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें 6 एयरबैग्स हैं। साथ ही कार कंट्रोल करने के लिए TCS, EBD के साथ ABS भी मिलेगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख