Hanuman Chalisa
✕

Mahindra के वाहनों की बढ़ी बिक्री, अगस्त में 9 प्रतिशत बढ़कर हुई 76,755 इकाई

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (13:00 IST)
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगस्त में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई हो गई। मोटर वाहन विनिर्माता (Motor vehicle manufacturers) की अगस्त 2023 में थोक बिक्री 70,350 इकाई रही थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बयान में कहा कि घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 43,277 इकाई हो गई जबकि पिछले साल अगस्त में यह 37,270 इकाई थी।

ALSO READ: Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश
 
कंपनी का कुल निर्यात बढ़ा : कंपनी का कुल निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़कर 3,060 इकाई हो गया, जो 1 वर्ष पहले इसी महीने में यह 2,423 इकाई था। एमएंडएम के अनुसार अगस्त में उसकी ट्रैक्टर की कुल बिक्री (tractor sales) सालाना आधार पर 1 प्रतिशत बढ़कर 21,917 इकाई रही, जो अगस्त 2023 में 21,676 इकाई थी।

ALSO READ: 9 सीटर में आ गई Mahindra Bolero Neo Plus, जानिए क्या है कीमत
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (कृषि उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने कहा कि आने वाले त्योहारों, सामान्य से बेहतर मानसून, खरीफ की अच्छी फसल और किसानों के लिए अनुकूल व्यापार शर्तों से ट्रैक्टर उद्योग की वृद्धि को बढ़ावा मिलने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख