मंगलवार, 3 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Draupadi Murmu on Maharashtra tour from Monday
Last Updated :कोल्हापुर (महाराष्ट्र) , सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (11:58 IST)

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

4 सितंबर को बुद्ध विहार का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा - President Draupadi Murmu on Maharashtra tour from Monday
President Draupadi Murmu on a 3 day visit to Maharashtra from today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से महाराष्ट्र का 3 दिवसीय दौरा करेंगी और इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि मुर्मू कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगी।

 
पुणे में दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी : राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार राष्ट्रपति 3 सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (deemed University) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन वे मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी।

 
4 सितंबर को बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी : राष्ट्रपति भवन ने बताया कि मुर्मू 4 सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वे उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की 'शासन अपल्या दारी' और 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Man eating wolf: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति, होगा रंग बिरंगी गुड़ियों का भी इस्तेमाल