तेलंगाना में बाढ़ में डूबने से रायपुर की युवा वैज्ञानिक की मौत, पिता भी लापता
Young scientist drowns in Telangana floods : रायपुर में आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट की होनहार युवा वैज्ञानिक डॉ. नुनावथ अश्विनी की तेलंगाना में बाढ़ के पानी में बह जाने से दुखद मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब रात में भारी बारिश के कारण क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आ गई। जिस समय यह हादसा हुआ उनके पिता भी उनके साथ थे। वे अभी लापता है।
डॉ. अश्विनी और उनके पिता नुनावत मोतीलाल, खम्मम जिले के सिंगरेनी मंडल के गंगाराम थांडा के निवासी हैं। वे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार मरीपेडा मंडल के पुरुषोत्तमैयागुडेम के पास उफनती अकरुवागु नदी में बह गई। नदी के पुल पर पानी भर गया था, जिससे उनकी गाड़ी पानी में डूब गई।#TelanganaRains : Young Scientist Dr. Nunavath Ashwini Found Dead After Being Washed Away in Telangana Floods.
— Mukhalifeen E Majlis (@shh_ji20) September 1, 2024
In a tragic incident resulting from heavy overnight rains in Telangana, Dr. Nunavath Ashwini, a young scientist with the ICAR - National Institute of Biotic Stress… pic.twitter.com/B673zLrOgb
दोस्तों और परिवार को आखिरी बार कॉल करते हुए अश्विनी और उसके पिता ने बताया कि उनकी कार के अंदर पानी तेजी से बढ़ रहा है और वे फंस गए हैं और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। कॉल अचानक खत्म हो गई, जिससे उनके प्रियजन पीड़ा और अनिश्चितता की स्थिति में आ गए।
घंटों की खोजबीन के बाद रविवार को अकरुवागु ब्रिज के पास डॉ. अश्विनी का शव मिला, जिससे युवा वैज्ञानिक की खोज का दुखद अंत हो गया। बचाव दल उनके पिता मोतीलाल को खोजने के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं, जो अभी भी लापता हैं।
Edited By Navin Rangiyal
Edited By Navin Rangiyal

