dharma sangrah
✕

वक्‍फ बोर्ड में धांधली के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, पूछताछ के बाद ED ने घर से उठाया

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (12:45 IST)
Amanatullah Khan arrested by ED : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वक्‍फ बोर्ड में धांधली करने का आरोप है। सोमवार की सुबह ईडी की टीम ने उनके घर पर छापामार कार्रवाई की थी, लेकिन उन्‍होंने घर का दरवाजा बंद कर दिया और ईडी को अंदर नहीं आने दिया। करीब दो घंटे की बहस और पुलिस को बुलाने पर टीम घर के अंदर दाखिल हो सकी। अब पूछताछ के बाद ईडी ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला : दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में ईडी ने अमानतुल्लाह खान को हिरासत में लिया है। आज सुबह से ईडी की अमानतुल्लाह खान के घर पर रेड जारी थी। अमानतुल्लाह खान पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। बता दें कि अमानतुल्लाह पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट और यौन उत्‍पीडन का भी आरोप है।

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा : अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा, 'मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।' अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर पहुंच चुकी है। मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से आवाम की खिदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?

संजय सिंह का मोदी सरकार को बताया तानाशाह : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है, 'ED की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।'
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख