सोमवार, 2 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aadar jain propose alekha advani to marry him romantic photos goes viral
Last Modified: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (12:18 IST)

आदर जैन शुरू करने जा रहे जिंदगी का नया चैप्टर, गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी को किया शादी के लिए प्रपोज

aadar jain propose alekha advani to marry him romantic photos goes viral - aadar jain propose alekha advani to marry him romantic photos goes viral
Aadar Jain Alekha Advani romantic photo : बॉलीवुड एक्टर आदर जैन काफी समय से तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई। लेकिन अचानक तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया। तारा सुतारिया से अलग होने के बाद आदर जैन की जिंदगी में आलेखा आडवाणी आ गई है। 
 
वहीं अब आदर जैन, आलेखा संग अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है। आदर ने समंदर किनारे गुलाब के फूलों से बने दिल के बीचोबीच घुटनों पर बैठकर आलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

तस्वीरों में आदर जैन और आलेखा आडवाणी बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'मैरी मी' लिखा नजर आ रहा है। तस्वीरों के साथ आदर जैन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा पहला क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी अब और हमेशा।' 
 
आदर जैन की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर ने कमेंट 'मेहंदी लगाकर रखना... डोली सजाकर रखना।' करिश्मा कपूर ने लिखा, 'दोनों को बधाई हो।' इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर ने भी खूब प्यार बरसाया है।
 
बता दें कि आदर जैन से अलग होने के बाद तारा सुतारिया का नाम भी एक्टर अरुणोदय सिंह संग जुड़ रहा है। खबरों के अनुसार तारा और अरुणोदय पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।