मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. hero motocorp sales up 5 percent to 447335 units in december
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (19:20 IST)

दिसंबर 2020 में Hero MotoCorp की बिक्री में उछाल, जानिए कितने यूनिट वाहन बेचे

दिसंबर 2020 में Hero MotoCorp की बिक्री में उछाल, जानिए कितने यूनिट वाहन बेचे - hero motocorp sales up 5 percent to 447335 units in december
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकार्प (Hero MotoCorp) की कुल बिक्री दिसंबर 2020 में 5.02 प्रतिशत बढ़कर 4,47,335 इकाई रही।
 
हीरो मोटोकार्प ने एक बयान में कहा कि पिछले साल के इसी माह में उसकी बिक्री 4,24,845 इकाई रही थी।
 
कुल मोटरसाइकल की बिक्री पिछले महीने 2.84 प्रतिशत बढ़कर 4,15,099 इकाई रही, जो दिसंबर 2019 में 4,03,625 इकाई थी।
 
बयान के अनुसार स्कूटर की बिक्री आलोच्य महीने में 51.91 प्रतिशत बढ़कर 32,236 इकाई रही जो दिसंबर 2019 में 21,220 इकाई थी।
 
कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 3.16 प्रतिशत बढ़कर 4,25,033 इकाई रही जो दिसंबर 2019 में 4,12,009 इकाई थी।
ये भी पढ़ें
रोमांटिक प्रपोजल पर हां कहने के बाद 650 फुट ऊंचाई से गिरी प्रेमिका, प्रेमी ने भी लगाई छलांग