Astrology Zodiac Taurus Lov.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

वृषभ वृषभ
प्रेम संबंध

वृषभ राशि वाले जातकों में प्रेम में क्षमता महान होती हैं। सैक्स के क्षेत्र में भी उसकी आकांक्षाएं विशाल होती हैं। वह उन व्यक्तियों की ओर आकर्षित होता है, जो उसकी सहायता कर उसे प्रसन्नता, सुख और सहयोग देते हैं। उसके लिए सबकुछ करने को प्रस्तुत रहता है। इस राशि का प्रेम बहुत तीव्रता से प्रारंभ होता है, पर उसका अंत मित्रता एवं समझदारी में ही होता है। यदि उसे ऐसा अनुभव हो कि उससे लाभ उठाकर छोड़ दिया गया है, उस समय वह आपे से बाहर हो सकता है। ऐसी स्थिति में वह अपने प्रेमी का कठोर आलोचक बन जाता है, फलस्वरूप उसके प्रिय से सदैव के लिए संबंध टूट जाते हैं। यह राशि ऐसा प्यार चाहती है कि जिसका आधार ठोस और दृढ़ हो। उस पर प्रेम तथा वासना दोनों का समान प्रभाव रहता है। दोनों भरपूर मात्रा में पाना चाहता है। वह एक से अधिक प्यार का इच्छुक रहता है। वृषभ राशि सैक्स पर नियंत्रण नहीं रख पाती है। समय-असमय का उसे ध्यान नहीं रहता है। वृषभ राशि वाले से बलपूर्वक कोई कुछ नहीं करा सकता है। पर विपरीत लिंग का व्यक्ति प्यार से कुछ भी करा सकता है। वृषभ राशि का व्यक्ति अपने सम्मान में सैक्स से अधिक संबंध रखता है। वृषभ राशि वाले व्यक्ति जीवन जटिलता से परिपूर्ण रहता है। वह अपने साथी को अपने अनुसार ढालने के लिए दृढ़ता से भी काम लेता है। इसमें रति-भावना मानसिक अधिक होती है, शारीरिक कम। वृषभ राशि अपने साथी के विषय में पूर्णतः आश्वस्त होना चाहती है। मत-विभिन्नता उसे स्वीकार नहीं होता। वृषभ राशि का व्यक्ति प्रायः खोने के लिए पाता है। असफलता पाने के लिए सफल होता है। प्रेम संबंधी उसके विचार व्यावहारिक तथा सतर्क होते हैं। यदि उसे उसके मनोनुकूल साथी मिल जाए, तो दोनों का जीवन भर साथ निभ जाता है। विपरीत लिंग से संबंध विपरीत लिंग के प्रति इस राशि वालों का दृष्टिकोण विश्लेषणात्मक होता है। कलात्मक प्रवृत्ति के लोगों को वह अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। मधुर कंठ वाले का संग-साथ इस राशि को अच्छा लगता है। वह प्रसन्न होता है। स्त्री जाति अथवा अन्य किसी व्यसन में इनकी शीघ्र ही आसक्ति हो जाती है, किन्तु अपने चरित्र को हमेशा दर्पण के समान शुद्ध व स्वच्छ रखते हैं तथा संभालने का प्रयास करते रहते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति को सुख-चैन तथा शांति से रहना पसंद होता है। वे स्त्रियों की ओर सहसा आकर्षित नहीं होते हैं। अपने काम से काम रखते हैं तथा अपनी ओर से वे कभी किसी से भी बात नहीं करना चाहते। भौतिक रूप से वृषभ राशि वाला व्यक्ति कन्या राशि की ओर आकर्षित होता है, मीन तथा कन्या राशि के संबंध में उसे सुख मिलता है। वृषभ राशि के लिए सब प्रकार के गृहस्थ सुख आवश्यक हैं। अपने प्रेम-व्यवहार में कोई ठेस लगने अथवा भावनाओं को चोट पहुंचने की स्थिति में वह उग्र हो उठता है। कर्क और वृषभ राशि में पर्याप्त समानताएं होती हैं। दोनों ही धन तथा प्रेम के संबंध में व्यावहारिक होते हैं, पर वृषभ की अपेक्षा कर्क कुछ अधिक व्यवहार कुशल होता है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: