Astrology Zodiac Taurus Frnd.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

वृषभ वृषभ
इष्ट मित्र

वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों से प्रेम बना रहेगा। कुंभ राशि के लोग इनकी इच्छाओं, भविष्य तथा सामाजिक स्थिति को प्रभावित करते हैं। इस राशि के व्यक्ति ही सही मित्र होंगे। मेष राशि वालों से मत-विभिन्निता होते हुए भी अच्छी मित्रता बनी रहती है। कर्क तथा सिंह राशि के व्यक्ति पीड़ा देने वाले होते हैं। वृषभ राशि वाले व्यक्ति का वृश्चिक राशि वालों से विवाद होता रहता है। मकर राशि वालों से शिक्षा में लाभ प्राप्त होता है। दूसरे वृषभ राशि वाले के साथ अच्छी पटती है। सिंह, कुंभ राशि वालों के साथ वृषभ का संबंध शुभ नहीं रहता है। मेष, मिथुन, तुला तथा धनु के साथ वृषभ का संबंध उदासीन-सा रहता है। मिथुन राशि वाला धन के संबंध में सहायक होता है तथा बाहरी दुनिया से परिचित कराता है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: