Astrology Zodiac Taurus Bus.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

वृषभ वृषभ
व्यवसाय

इस राशि के जातक सौंदर्य को विशेष महत्व देते हैं। उन्हें हर कार्य में कलात्मकता पसंद है। कार्य को सुरुचिपूर्ण ढंग से करना चाहते हैं। ललित कला, शराब, रेस्टोरेंट, होटल, संगीत, तेल व्यवसाय, गायन, नृत्य, कलाकार, अभिनेता, श्रृंगार व सजावट की वस्तुएं, आभूषण, कलात्मक व शिल्पकारी से संबंधित वस्तुएं, चित्रकारी, रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय, कशीदाकारी, बागवानी, मॉडलिंग, टेलरिंग, फिल्म व्यवसाय, फैशन डिजाइनर, विज्ञापन एजेंसी, इत्र आदि से संबंधित कार्यों को व्यवसाय के रूप में चुनकर सक्रिय होते हैं। जीवन में विशेष उन्नति व सम्मान के अधिकारी बनते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: