Astrology Zodiac Pisces Wkn.htm

Fri, 30 Oct 2026

Notifications

मीन मीन
स्वभावगत कमियां

मीन राशि के जातक अच्छी योजनाएं बना सकते हैं लेकिन उत्साहहीनता के कारण उन्हें क्रियान्वित नहीं कर पाते हैं। ये भविष्य के प्रति हमेशा आशंकित रहते हैं। ये अपने मित्रों की किसी भी सलाह को मान लेते हैं और इससे हानि उठाते हैं।इनमें मानसिक अस्थिरता की भावना पाई जाती है। ये अत्यधिक उतावले एवं अति भावुकता होते हैं। ये बिना सोच समझे और बिना सूक्ष्म विश्लेषण किए कोई निर्णय ले लेते हैं। इनकी शंकालु प्रवृत्ति हानि का कारण बन जाती है। कमियों से बचने के उपाय मीन राशि वाले व्यक्तियों को जब भी जीवन में किसी प्रकार का कष्ट पहुंचे, तो उस समय पुष्पराज, गोमेद या मोती की अंगूठी धारण करें अथवाभारंगी के झाड़ की जड़ पास में रखें तो भी कष्ट दूर हो जाएगा। गुरुवार व सोमवार का उपवास रखें सत्यनारायण की पूजा करें अथवा जीवन में एक बार सोलह सोमवार का व्रत अवश्य करें। सप्तशती का पाठ कराना तथा कुल देवता के दर्शन व पूजा करना भी श्रेष्ठ फल देने वाला होता है। गायत्री का जप करना आपके लिए अमृत तुल्य बना रहेगा। ऐसा हमारा अनुभव है। गुरुवार का व्रत सदैव लाभप्रद है। कांसा, चने की दाल, खांड, घी, पीला कपड़ा, पीले फूल, हल्दी, पुस्तक, पीला फल आदि का दान शुभ फलप्रद है। 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः बृहस्पते नमः' - इस मंत्र का 19,000 जाप करना मनोकामना पूर्ण करने में सहायक है।।

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हालअंकशास्त्रीय दृष्टि से मूलांक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, मौलिकता और निर्णय क्षमता का प्रतीक है। वर्ष 2027 का योग 11/2 बनता है, जिसे अंकशास्त्र की अनेक पद्धतियों में मास्टर अंक के रूप में देखा जाता है। इसका एकल अंक 2 है, जो सहयोग, संवेदनशीलता, कूटनीति, धैर्य और पारस्परिक संबंधों से जुड़ा है। सूर्य प्रधान मूलांक 1 और वर्ष की 11/2 की संयुक्त प्रवृत्ति यह संकेत देती है कि इस वर्ष सफलता के लिए व्यक्तिगत क्षमता के साथ सामूहिक सहयोग को भी समान महत्व देना होगा। वर्ष 2027 में कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, जिम्मेदारियों का विस्तार करने और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल