Astrology Zodiac Pisces Hlt.htm

Mon, 5 Oct 2026

Notifications

मीन मीन
स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों को ब्लड प्रेशर, उदर व्यथा, आंतों में खराबी, पैर फटना, छाती में दर्द होना, चक्कर आना, सिर दर्द होना आदि का भय बना रहता है। कभी शल्य क्रिया का भी अवसर आता है। मादक पदार्थों का सेवन करने से भी शरीर में कष्ट उत्पन्न होने का भय बना रहता है। इनकी पाचन क्रिया हमेशा बिगड़ती रहती है। कई व्यक्ति ऐसे भी देखे गए हैं, जिसके शरीर से पसीना बहुत अधिक आता है। सामान्यतः इनका शरीर स्वस्थ रहता है। फिर भी पौष्टिकता पूर्ण औषधियों का सेवन करना सर्वोत्तम है। अधिकतर रक्त विकार, हृदय रोग, उदर विकार, पांवों से पसीना निकलना, शीतरोग एवं मानसिक उतावली के कारण बेचैनी, कफ विकार, टाइफाईड़, हिस्टीरिया, संक्रामक रोग, चर्म रोग, जुकाम, चर्बी चढ़ना, नितम्ब एवं पैर में पीड़ा, मूर्छा, कर्ण रोग आदि होते हैं।

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्धसनातन परंपरा में सर्वपितृ अमावस्या (जिसे 'पितृ मोक्ष अमावस्या' भी कहा जाता है) का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होने वाले 16 दिवसीय पितृ पक्ष का यह अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। यह पावन तिथि उन सभी पितरों और पूर्वजों को समर्पित है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो, या किसी कारणवश जिनकी तिथि पर उनका श्राद्ध न किया जा सका हो। इस दिन किया गया तर्पण और पिंड दान सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों को तृप्त कर उन्हें मोक्ष के द्वार तक पहुँचाता है और परिवार पर उनका अमोघ आशीर्वाद बनाए रखता है। साल 2026 में सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध 10 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा।

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध