रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Rashifal 09 To 15 September 2024

September Weekly Horoscope: सितंबर में इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

September Weekly Horoscope: सितंबर में इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल - Weekly Rashifal 09 To 15 September 2024
September Horoscope Weekly : यहां पढ़ें 09 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल। वेबदुनिया की इस नई प्रस्तुति में आप जानेंगे नए सप्ताह के राशिफल में खास जानकारी। नया हफ्ता 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है, इस हफ्ते किन राशियों खुलेंगे किस्मत के ताले, चमकेगा भाग्य, किसे रखना होगा ध्यान। पढ़ें संपूर्ण राशिफल एकसाथ... 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 09 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
कुछ नया शुरू करने के लिए ये सप्ताह अच्छा है।
लग्न और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।
बाधाओं के बावजूद अपने काम को परफेक्ट तरीके से करेंगे।
फिजूल चीजों में अपने दिमाग को न भटकने दें।
जो चीज खरीदना चाहते हैं, उस पर अच्छा ऑफर मिल सकता है।
किसी सोशल इवेंट की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं।
कुछ लोगों को नई जगह एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
नई प्रॉपर्टी में शिफ्ट होने के लिए हरी झंडी मिल सकती है।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- पर्पल

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
पारिवारिक समारोह में अपनों से मिलने का मौका मिलेगा।
अकेडमिक फ्रंट पर पहचान बनाने के लिए मेहनत करनी होगी।
जरूरत के समय दूसरों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाए।
इवेंट के सफल आयोजन के लिए आपकी प्रशंसा होगी।
जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचे।
अतिरिक्त खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।
फैमिली के साथ शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं।
अच्छी फिगर पाने के लिए जिम में पसीना बहाना होगा।
लकी नंबर- 3 
लकी कलर- येलो

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
कार्यक्षेत्र पर कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।
सप्ताह के अंत से पहले प्रोजेक्ट पूरा करना जरूरी है।
बेहतर काम के लिए सराहना हो सकती है।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन शानदार रहने की उम्मीद है।
नए लोगों से मुलाकात के कारण सोशल सर्कल बड़ा होगा।
खास शख्स को इंप्रेस करने के आइडिया कामयाब होंगे।
पुरानी बातों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें।
ज्यादा लंबी यात्रा से बचने की कोशिश करें।
लकी नंबर- 17
लकी कलर- ग्रीन

कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
ये वीक आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा।
पैसा कमाने के आकर्षक अवसर मिलने की उम्मीद है।
अकेडमिक फ्रंट पर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
स्वास्थ्य के मामले में पूरा हफ्ता बेहतर बीतेगा।
कुछ चीजों में माता-पिता की बात मानना सही रहेगा।
बड़े लोग हमेशा आपकी भलाई के बारे में सोचेंगे।
यंग कपल्स साथ में अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।
वीकेंड पर दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- ब्लू

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से खुशी मिलेगी।
दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के भरपूर मौके मिलेंगे।
प्रोफेशल फ्रंट पर बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता में युवाओं का प्रदर्शन लाजवाब रहेगा।
वैकेशन पर जाने वाले लोगों की यात्रा यादगार रहेगी।
पार्टनर की ओर से पॉज़िटिव सिग्नल मिलने की उम्मीद है।
आकर्षक अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें।
घर में अपनी पंसद के अनुसार कुछ बदलाव करा सकते हैं।
लकी नंबर- 18
लकी कलर- रेड

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
अकेडमिक फ्रंट पर प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा।
किसी इवेंट को लेकर ज्यादा उत्साहित हो सकते हैं।
बिजनेस में उम्मीद से बेहतर प्रॉफिट हो सकता है।
वर्कप्लेस पर सपोर्ट की जरूरत महसूस कर सकते हैं।
घर के खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है।
खास शख्स आपका प्रपोज़ल एक्सेप्ट कर सकता है।
अपने माता-पिता से कोई भी बात न छिपाएं।
किसी जरूरमंद की मदद जरूर करें।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- गोल्डन

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
यात्रा पर जाने के लिए यह हफ्ता उत्तम है।
सभी कामों में भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
अधूरे कार्य पहले पूरे करने की कोशिश करें।
किसी फैमिली मेंबर पर गर्व महसूस करेंगे।
पारिवारिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।
फाइनेंशियल फ्रंट पर सही मैनेजमेंट जरूरी है।
पसंदीदा चीज खरीदने में पैसा खर्च हो सकता है।
सेल्फ कंट्रोल करने से बीमारियों से बचे रहेंगे।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- पीच

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
वर्कप्लेस पर मिला प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा।
किसी उपलब्धि के कारण प्रशंसा मिल सकती है।
पूर्व निवेश से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
पुरानी बीमारियों से निजात पाने के नुस्खे सफल होंगे।
समाज में आपकी डिमांड बढ़ सकती है।
पार्टनर के साथ मजेदार जगह घूमने जाएंगे।
घर से दूर रहे रहे लोगों को परिवार की याद आ सकती है।
धर्म-अध्यात्म में मन लगाने से शांति का अनुभव करेंगे।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- मैरून

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
वर्कप्लेस पर खोई हुई पहचान दोबारा हासिल करेंगे।
आर्थिक स्थिति फिलहाल बेहतर बनी रहेगी।
पुरानी पेमेंट जल्द वापस मिलने की उम्मीद है।
सोशल फ्रंट पर कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
नई स्किल्स के कारण आपका काम में सुधार आएगा।
जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
बहुत अधिक स्पीड में ड्राइविंग करने से बचें।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- सिल्वर

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
इस हफ्ते लाइफ के एक नए फेज़ की शुरुआत होगी।
अपने जैसे स्वभाव वाले शख्स से मिलकर अच्छा लगेगा।
वैकेशन में रिफ्रेश होने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
जल्द नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है।
बिजनेस के लिए फंड इकट्ठा करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी।
आसानी से अनजान लोगों की बातों पर भरोसा न करें।
लकी नंबर- 22
लकी कलर- क्रीम

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
पुराने दुश्मनों के साथ दूरियां खत्म हो सकती हैं।
वर्कप्लेस पर मिले बड़े प्रोजेक्ट को जल्दी डिलीवर करना होगा।
टीमवर्क में काम करने से काम समय पर पूरा होगा।
अधूरे काम के बारे में सीनियर्स को न पता लगने दें।
आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
साथी के साथ एन्जॉय करने का अवसर मिलेगा।
जंकफूड और गलत खानपान से दूरी बनाए रखें।
रोजाना दिन में एक बार फैमिली के साथ खाना जरूर खाएं।
लकी नंबर- 11
लकी कलर- ग्रे

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
कुछ मामलों में आपकी भागीदारी जरूरी है।
फैसला लेने में ज्यादा समय न लगाएं।
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट होंगे।
आकर्षक स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें।
प्रॉपर्टी विवाद की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
किसी के साथ आपकी नज़दीकियां बढ़ सकती हैं।
सपने पूरे करने में फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं।
लकी नंबर- 6