शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope for 28 June to 4 July 2021

साप्ताहिक भविष्यफल : इस सप्ताह किन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अपना Horoscope

साप्ताहिक भविष्यफल : इस सप्ताह किन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अपना Horoscope - Weekly Horoscope for 28 June to 4 July 2021
(साप्ताहिक राशिफल : 28 जून से 4 जुलाई 2021 तक) 
 
मेष
 
यदि आप अपने काम को सही ढंग से चलाना चाहते हैं तो सहयोगियों में विश्वास दिखाना होगा। पढ़ाई के स्तर पर चल रहीं कमियों को दूर करने का सही अवसर है, इसका लाभ ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार करने का मौका आप हाथ से नहीं जाने देंगे, इसका सदुपयोग कर सकते हैं। करीबी या दोस्तों के आग्रह पर सामाजिक क्षेत्र में आप सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं। लवर के साथ रोमांटिक डिनर प्लान किए जाने की संभावना है। सेहत को लेकर सजग रहें, व्यायाम के प्रति आलस सही नहीं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल

वृषभ
 
फिलहाल भले ही आपको किसी वजह से पैसे की दिक्कत महसूस हो रही है लेकिन आगे बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यायाम शुरू करने का लाभ आप फिटनेस के स्तर पर महसूस कर पाएंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत टॉप पर पहुंच सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर कोई अवॉर्ड मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी नौजवान को शिष्टाचार सिखाना आवश्यक है लेकिन धैर्य से काम लेना होगा। जिसे आप मन ही मन प्यार करते थे, उसके मन में भी आपके लिए फिलिंग पैदा होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी

मिथुन
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में यदि आप किसी काम को डेडलाइन के अंदर पूरा करना चाहते हैं तो शुरू से ही अपना उत्साह बनाकर रखना होगा। जिस किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, वो आपके लिए एक नया अनुभव लेकर आने वाली है। प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा, आगे बढ़ें। किसी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने से पैर पीछे कर लेंगे, आपको ये समय की बर्बादी लग सकती है। लंबी दूरी के रिश्तों में दूरी आने की संभावना रहती है लेकिन आपसी समझदारी से इसे बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पीला

कर्क
 
यदि आप करियर में आगे बढ़ते रहना चाहते हैं तो उन लोगों को खुश करके चलना होगा, जो आपकी तरक्की से ताल्लुक रखते हैं। लव लाइफ में यादगार मोड़ लाने का वक्त आ गया है, अपने रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं। आप में से कुछ लोग वैकेशन पर गांव जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा को लेकर अपर्याप्त तैयारी आपको मुसीबत में डाल सकती है। गॉशिप में शामिल होने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। आपके सामने रखे गए किसी निवेश के प्रपोजल पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया

सिंह
 
घर पर किसी को रिसीव करने की तैयारी में व्यस्त रहने की संभावना है। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने लिए नियमित अभ्यास को अपनी कुंजी बना सकते हैं। नए जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। मौसम संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। पार्टनर के साथ मीठी नोकझोंक आपके रिश्ते की गर्माहट को बनाए रखेगी। इस सप्ताह आप किसी प्रॉपर्टी डील को फाइनल टच दे सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लैवेंडर

कन्या
 
इससे पहले कि आप कुछ कहें या अपना कोई निर्णय दे, धैर्यपूर्वक दूसरे पक्ष की बात को भी सुन लेना जरूरी है। सामाजिक क्षेत्र में कोई सहानुभूति दिखाकर आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आप इसे पूरी क्षमता के साथ करने में सफल रहेंगे। जिस सेलिब्रिटी से मिलने का लिए आप काफी आतुर थे, उससे मिलने का वक्त निकाल पाना कठिन लग रहा है। पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रस्ट

तुला
 
किसी की टांग खींचने के लिए आपको उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपके दिमाग में रोमांटिक विचार हावी रहने वाला है इसलिए अपनी लव लाइफ के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें और रिश्ते में ताजगी लाने का प्रयास करें। किसी खास के साथ यात्रा करना आपके सफर को और रोमांचक बना सकता है। व्यापारी या उद्योगपति विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी प्रोफेशनल उपलब्धि से असंतुष्ट रहेंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में बहुत कुछ नया होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे

वृश्चिक
 
आपको दूसरों को ध्यान में रखते हुए किसी योजना को बनाने की जरूरत होगी। आप में से कुछ लोगों को पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ा सरप्राइज मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर यदि आप खुद को आलस से भर रहे हैं तो आगे चलकर और दुगना काम करना पड़ सकता है, इसका ध्यान रखें। कहीं निवेश करते समय जल्दबाजी न करें, इस चक्कर में गलत निर्णय लिया जा सकता है। जलन या ईर्ष्या रखने से सामाजिक क्षेत्र में आपकी गलत छवि स्थापित हो सकती है। लव लाइफ संतोषजनक रहेगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन

धनु
 
प्रोफेशनल स्तर पर बदलाव करने के लिए आदर्श समय है, इस पर विचार कर सकते हैं। वर्तमान परिदृश्य में फिजूलखर्ची करना किसी लिहाज से सही नहीं है, समस्या में पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-छोटी समस्याओं से परेशान रहने के संकेत हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य आपकी तरफ सहयोग का हाथ बढ़ा सकता है। तनाव से बचकर रहना फिलहाल आपके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। सड़क यात्रा के समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

मकर
 
किसी खास काम को अंजाम देने के लिए आप सही रास्ते जा रहे हैं, निडर होकर आगे बढ़ते जाएं। रोमांटिक स्तर पर सुखद संकेत मिल रहे हैं, लवर के साथ मिलकर कुछ विशेष प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में जिस तरह आप मेहनत कर रहे हैं, सब कुछ आपकी पकड़ में नजर आ रहा है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा लिया गया फैसला उत्साहित करने वाला परिणाम दे सकता है। कोई बड़ा अवसर आपका दरवाजा खटखटा सकता है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पिच

कुंभ
 
आप जल्द ही करियर के क्षेत्र में सफलता का स्वाद चखने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में मजेदार वक्त गुजरने वाला है। किसी शादी या बड़े समारोह का आनंद ले सकते हैं। कोई आपसे प्रभावित होकर प्यार में पड़ सकता है, रोमांटिक अवसर के लिए तैयार रहें। लंबी यात्रा काफी रोचक साबित होने वाली है। किसी के मार्गदर्शन से आप पढ़ाई के क्षेत्र में बहुत बेहतर परिणाम दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
मीन
 
करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए बहुत बेहतर साबित होने वाला है। आपके द्वारा किया जाने वाला सौदा फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढ़ने की उम्मीद है, लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। नवविवाहित या प्रेमी जोड़े के लिए शानदार समय व्यतीत होने वाला है। किसी रोमांचक यात्रा पर निकलने की संभावना बन रही है। सेहत का ख्याल रखकर आप फिट और ऊर्जावान बने रहेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ अच्छा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शभ अंक : हल्का नीला

ये भी पढ़ें
उज्जैन : महाकाल के दर्शन के बाद जरूर करें जूना महाकाल के दर्शन