शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope for 21th to 27th March 2022

weekly horoscope साप्ताहिक राशिफल 2022: जानिए कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह (पढ़ें 12 राशियां)

weekly horoscope साप्ताहिक राशिफल 2022: जानिए कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह (पढ़ें 12 राशियां) - Weekly Horoscope for 21th to 27th March 2022
साप्ताहिक राशिफल : (21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
करियर और निजी जीवन को नई उड़ान देने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होंगी, निश्चिंत रहें। करियर के नए पहलुओं पर विचार के लिए बुलाए जा सकते हैं, आत्मविश्वास के साथ जाएं। बिजनेस पर्सन की आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसी मुश्किल घड़ी में सिबलिंग का पर्याप्त सपोर्ट मिलने वाला है। समय की चुनौती को हल्के में लेना समझदारी नहीं होगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
प्यार, खुशियों और उत्सव का भरपूर आनंद मिलने वाला है। डेडलाइन से पहले लोन या कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाकर राहत महसूस करेंगे। जॉब की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बच्चे अपनी उपलब्धि से संतुष्ट कर सकते हैं, गर्व करने का अवसर मिलेगा। स्किन केयर के मामले में नेचुरल ट्रीटमेंट ज्यादा कारगर साबित होगा, बदलाव महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में तनाव रहने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पिच

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
कोई बड़ा सपना देखने के लिए खुद को तैयार पाएंगे। साहस और आत्मविश्वास से अवरोधों का सामना करें, लोहा मनवा सकते हैं। ट्रांसफर या प्रमोशन का इंतजार करने वालों का काम बन जाएगा और पसंद की जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने की संभावना है। पेंडिंग पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिरता आएगी। पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कुछ रोमांटिक कर सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वालों को थोड़ी परेशानी रहेगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
सामान्य दिनचर्या और परंपरा का पालन करना आसान नहीं रहेगा, कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। वित्तीय क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर ग्रोथ को देखते हुए सकारात्मक रहेंगे। किसी बड़ी चुनौती का सामना कर अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द और अन्य पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक जरूरतों को प्राथमिकता देंगे, काम से समय निकालेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का लाल

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
एक अच्छे नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर सकते हैं। जिस किसी के आकर्षण में हैं, उसके साथ मजबूत प्रेम संबंध शुरू होने वाला है। सकारात्मकता आपकी बड़ी ताकत के रूप में मौजूद रहेगी, जीवन को बेहतर दिशा में ले जाएंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद किसी बड़े के हस्तक्षेप से सुलझ जाने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी गॉसिप का हिस्सा न बनें, छवि खराब होने का खतरा है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
कठिन मेहनत के लिए खुद को तैयार करें, आसपास की गतिविधि से खुद को प्रभावित न होने दें। आत्मविश्वास और फोकस के सहारे बड़ी से बड़ी चुनौती पार कर सकते हैं। यदि किसी के लिए स्पेशल फिल कर रहे हैं तो अपनी फिलिंग शेयर करें, बात बन जाएगी। शेयर के जरिये अच्छा मुनाफा होने वाला है, आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। किसी प्रोजेक्ट में होने वाली देरी से बचने के लिए सहपाठी का सहारा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बेबी पिंक

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
विदेश जाकर पढ़ने का रास्ता मिल जाएगा, तैयारी शुरू कर दें। परिवार में शादी या कोई अन्य समारोह का आयोजन होने की उम्मीद है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरने वाले हैं, गुस्से या तनाव की परिस्थिति बन सकती है। ऐसा कोई भी काम न करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़े। शेयर में निवेश करना अच्छा निर्णय साबित होगा। दोस्तों या परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अच्छे अंतरज्ञान और दूरदर्शिता की बदौलत किसी असाइनमेंट को शानदार तरीके से पूरा कर पाएंगे। हाल में पूरा किए गए काम के लिए आपकी सराहना होने वाली है, साख बढ़ेगी। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे, उत्साहित रहने वाले हैं। प्रेम संबंध को हल्के में लेने का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल होने वाली है। अचानक कहीं छुट्टियां मनाने निकल सकते हैं।
 
शुभ अंक :1
शुभ रंग : हल्का लाल

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
आर्थिक स्थिति में अचानक से उछाल आने के संकेत हैं, शेयर से आमदनी होने वाली है। जीवन में लक्ष्य के प्रति समर्पण का फायदा मिलने वाला है, आगे बढ़ेंगे। स्पोर्ट्स टीम ज्वॉइन कर सकते हैं, फिटनेस में सुधार होगा। उत्साह और ऊर्जा से भरे होने के कारण काम की जिम्मेदारी बढ़ने पर भी सामान्य रहेंगे। अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। अपने किसी प्लान में परिवार को शामिल करेंगे, सहयोग मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पिंक

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
प्रतिद्वंद्वी आपकी सफलता में अड़चन डाल सकते हैं, आत्मविश्वासी और सकारात्मक रहते हुए सामना करें। किसी बड़ी कंपनी में जॉब के लिए शॉर्टलिस्ट होने की संभावना है। बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, विदेशी असाइनमेंट मिल सकता है। वैवाहिक संबंध में आ रही समस्या को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। एकोमोडेशन बदलने का विचार करेंगे, समय अनुकूल रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
जिद को किनारे कर व्यावहारिक रास्ता अपना सकते हैं, लाभ होगा। रुका हुआ प्रोजेक्ट दुबारा शुरू हो सकता है, तेजी से काम आगे बढ़ेगा। जो लोग किसी को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे थे, सफल रहेंगे। फिट और सेहतमंद रहने के लिए डाइट की अहमियत समझेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहन से चल रहा विवाद खत्म करने का प्रयास करेंगे। पैसे की तंगी तात्कालिक समस्या रहेगी, धैर्य रखें। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
आपका लचीला व्यवहार और लोगों के साथ सामंजस्य का हुनर आसपास के लोगों से जुड़ने में मदद करेगा। सीनियर्स से अप्रत्याशित प्रशंसा मिलने वाली है, करियर में फायदा होगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी समस्या का सहज हल निकाल सकते हैं, शेयर करें। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है, आर्थिक मजबूती आएगी। जो लोग विदेश में बसना चाह रहे, उनका काम बन सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी


Weekly Horoscope 2022
 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक मुहूर्त 2022 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ Shubh Muhurat, यहां पढ़ें...