शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 8 TO 14 November 2021

Weekly Horoscope November 2021: आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Horoscope November 2021: आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक भविष्यफल - Weekly Horoscope 8 TO 14 November 2021
साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 नवंबर 2021 तक)
 
मेष
 
कमाई का जरिया बढ़ाने का अवसर सामने है, अत: इसके लिए खुद को तैयार रखें। पैसे की तंगी अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं। आज आपको अपनी उम्र के लोगों के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलने वाला है और किसी पार्टी में बुलाए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से बेहतर अवसर प्राप्त कर पाएंगे। किसी मुद्दे का सही हल निकालने के लिए अपने पार्टनर की सलाह सुनना जरूरी होगा। लवर के साथ समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। रोमांटिक समय बिता सकते हैं। सेहत शानदार रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

वृषभ
 
प्रोफेशनल स्तर पर कुछ सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। किसी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। घर में किए गए किसी बड़े आयोजन की वजह से आपकी प्रसिद्धि बढ़ने की उम्मीद है। किसी अपोजिट जेंडर का आप में दिलचस्पी लेना प्रेम संबंध को पनपने का अवसर देने वाला है और रोमांटिक मोड़ आ सकता है। किसी दूसरे शहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। आप में से कुछ लोग अपने घर की साज-सज्जा बदलने का प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा नीला

मिथुन
 
अपने पेंडिंग मामलों को पूरा कर लेने का सही अवसर मिलने वाला है, सुलझा लें। प्रोफेशन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। अपने बच्चे के लिए अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है, इसके लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा। खर्च करने में सक्षम रहेंगे। किसी बीमारी के प्रति लापरवाह रहना तकलीफ बढ़ाने वाला है, अंतत: स्थिति संभाल लेंगे। इस सप्ताह आपने जो कुछ भी करने का निर्णय लिया है, उसमें परिवार और दोस्तों का भी सहयोग रहेगा। इस सप्ताह लवर से मुलाकात कर पाना संभव होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया

कर्क
 
आपको किसी की मांग को पूरा करने के लिए अपने दायरे से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी सही इंसान के मिल जाने से आप अपने बिजनेस को सही दिशा में बढ़ा पाएंगे। शैक्षणिक स्तर पर सफलता हासिल करने वालों का भविष्य सुनहरा रहेगा, आगे भी रास्ते खुले रहेंगे। आप में से कुछ लोगों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। पूर्व में किए गए अच्छे निवेश की वजह से वित्तीय स्तर पर निश्चिंतता रहेगी। अच्छे नेगोशिएशन के कारण किसी प्रॉपर्टी को सस्ते में खरीद पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपका भरोसा डगमगा रहा है लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : इंडिगो

सिंह
 
किसी करीबी के साथ नया समीकरण बन जाने से आपको मानसिक सुकून का अनुभव होगा। ऑफिस में ज्यादा समय तक बैठना आपको दिलचस्प लग सकता है। सामाजिक क्षेत्र में किसी मेहमान के स्वागत का जिम्मा मिल सकता है, व्यस्तता रहेगी। आप में से कुछ लोग शादी या किसी अन्य समारोह के कार्ड वितरण में शामिल रहेंगे। किसी पेमेंट में हुई देरी की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है, देर से ही सही पर पैसा मिल जाएगा। आप में से कुछ लोगों के घर खास मेहमानों के आने की संभावना है। रोमांटिक संबंध में महत्वपूर्ण मोड़ आने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : परपल

कन्या
 
इस सप्ताह आपको किसी खास से मुलाकात करने का अवसर मिलने वाला है। वर्तमान उद्यम से अपेक्षित आमदनी आने की उम्मीद है। साइड बिजनेस बड़ी आमदनी का जरिया बनने वाला है। डाइट में लाए गए कुछ बदलाव का सेहत पर अच्छा असर देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सकारात्मक नजरिये के कारण सीनियर की तारीफ पा सकते हैं। प्रेम संबंध में अपनी बातों की अहमियत बनाए रखना आपके संबंध को और मजबूत बनाएगा। पैतृक संपत्ति के विषय में कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ग्रे

तुला
 
किसी प्रोफेशनल असाइनमेंट से संबंधित अपनी कोई राय आप बेझिझक सामने रख पाएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आप किसी से बेहतर काम कर रहे हैं, ऐसा महसूस करते हुए भी अपनी किसी कमी की वजह से इसे जाहिर करना मुश्किल होगा। सकारात्मकता और दृढ़ता के कारण आप अपनी मंजिल पाने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में किए गए किसी वादे को निभाना आपके लिए आसान नहीं फिर भी इसे पूरा कर पाएंगे। जिसे आप प्यार करते हैं, उससे मिलने के लिए आप कोई स्वांग रच सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

वृश्चिक
 
आप अपने निजी और प्रोफेशनल दोनों ही जीवन में सबकुछ शानदार चलता हुआ महसूस कर पाएंगे। आपके मन में कुछ अच्छा होने का आभास होता रहेगा। पैतृक संपत्ति का बंटवारा आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। परिवार में होने वाला कोई समारोह यादगार रहने की उम्मीद है। बेहद रोमांचक कार्यक्रम रहेगा। किसी डील के नेगोशिएशन के लिए आपको अपेक्षा से अधिक स्वतंत्रता दिए जाने की संभावना है। प्रेमी आपके किसी संदेह को दूर करने में सफल हो सकता है। लाइस्टाइल में परिवर्तन लाने के कारण आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

धनु
 
आप में से कुछ लोग नौकरी को लेकर मंझधार में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आपके लिए सुखद समय आने वाला है। आपको अपने प्रतिद्वंद्वी की योजना को विफल करने के लिए थोड़ा स्मार्ट बनने की जरूरत होगी। किसी बीमारी से निपटने के लिए लोगों से मिली सलाह पर अमल करना कारगर साबित होने वाला है। जीवनसाथी आपसे किसी ऐसे काम की अपेक्षा करने वाला है जिसके लिए आपका मूड नहीं, फिर भी मन रखने का प्रयास करेंगे। ज्यादा दूरी के कारण प्रेमी से नियमित अंतराल पर मुलाकात हो पाना संभव नहीं लग रहा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रिमसन

मकर
 
प्रोफेशनल स्तर पर सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद है। करियर के क्षेत्र में आपके लिए जो इंसान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, उसे प्रभावित करने का प्रयास सफल रहेगा। आप में से कुछ लोगों के लिए अपनी पुश्तैनी संपत्ति को बिल्डर फ्लैट में बदलना बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर आप निश्चिंतता के उस स्तर पर रहेंगे, जहां कुछ रचनात्मक सोचा जा सकता है। आपका प्रेमी अपनी बात मनवाने के लिए ब्लैकमेलिंग का सहारा लेने वाला है, आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

कुंभ
 
कार्यक्षेत्र में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा व्यस्तता रहने की संभावना है। यदि वेकेशन पर जाने की इच्छा हो रही है तो प्लान कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी काम को अधूरा छोड़ने से बचें, समस्या में पड़ सकते हैं। किसी को लेकर बेवजह भावुक हो जाना मंहगा पड़ सकता है। दिया गया उधार वापस मिलना कठिन लग रहा। सोशल स्तर पर जिस किसी से आप बेहद प्रभावित थे, जल्द ही उसका असली रंग सामने आने की संभावना है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन

मीन
 
प्रोफेशनल स्तर पर अचानक बढ़े हुए काम के दबाव से निपटने में सफल रहेंगे। सकारात्मक मनोदशा में रहने के कारण पूरे सप्ताह उत्साहित महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र के किसी कार्यक्रम में भागीदारी निभाने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंक-बैलेंस संतोषजनक रहने के कारण दिल खोलकर खर्च करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। प्रेमी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। ट्रिप पर जाने के लिए ये सप्ताह अनुकूल लग रहा है।
 
शुभ अंक : 15
ये भी पढ़ें
छठी मैय्या की आरती, खास मंत्र, स्तुति, लोकगीत, चालीसा और स्तोत्र एक साथ