शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. November 2021 ka Masik Rashifal
Written By

नवंबर का महीना और 12 राशियों के सितारे, जानिए क्या कर रहे हैं इशारे

नवंबर का महीना और 12 राशियों के सितारे, जानिए क्या कर रहे हैं इशारे - November 2021 ka Masik Rashifal
November 2021 Horoscope : नवंबर 2021 माह के तारे सितारे क्या कहते हैं क्या होगा आपका भविष्यफल। आओ संक्षिप्त में जानते हैं कि यह माह मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
 
 
नवंबर 2021 का मासिक राशिफल ( November 2021 ka Masik Rashifal )
 
मेष ( Aries ) : इस माह में मेष राशि वाले खुश रहेंगे। हर तरह की चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यह महीना करियर की दृष्टि से आपके लिए सुखद रहने की संभावना है। 20 नवंबर को गोचर के अनुसार बृहस्पति आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में पहुंच जाएंगे, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार से सुख रहेगा। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन और वाद-विवाद से बचना चाहिए। आपके लिए यह समय उत्तम है। 
 
वृषभ ( Taurus ) : आप यदि कारोबारी हैं तो यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो गंभीरता से कार्य करना होगा। संतान पक्ष से प्रसन्‍नता मिलेगी। धन लाभ, वाहन सुख मिलेगा। आपके लिए यह समय सामान्य है। करियर और शिक्षा के लिहाज से यह माह काफी अच्छा रहेगा। 20 नवंबर को बृहस्पति का गोचर दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।
 
मिथुन ( Gemini ) : यह माह मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें और व्यापारी हैं तो अतिरिक्त जोखिम से बचें। आपके लिए यह समय सामान्य है, परंतु 20 नवंबर को बृहस्पति के गोचरवश नवम भाव में जाने से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा। 
 
कर्क ( Cancer ) : यदि आपने कोई कार्य सोच रहा है तो उसमें सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलेगा। स्थितियों में सुधार, पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी। यात्रा के योग हैं। 20 नंवबर को गोचर अनुसार बृहस्पति अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति बारहवें स्थान में भाग्येश होने के कारण भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।
 
सिंह ( Leo ) : यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। हालांकि परिवार से संबंधों में उतार-चढ़ावा होंगे। व्यापारी हैं तो भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह सही समय है। करियर के लिए यह महीना सामान्य है। 20 नवंबर तक बृहस्पति छठे भाव में हैं। शुभग्रह का छठे भाव में होने से शुभफल कम हो जाता है। सप्तम में जाने से ही स्थिति में शुभ बदलाव होगा। 
Monthly Horoscope
कन्या ( Virgo ) : आपके लिए यह समय उत्तम है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि 20 नवंबर को बृहस्पति का छठे भाव में गोचर सही नहीं है। इसीलिए सेहत और संबंधों पर ध्यान देना होगा।
 
तुला ( Libra ) : आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो लाभ मिलेगा। हालांकि आप गुप्त शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। 20 नवंबर को जब बृहस्पति आपकी कुंडली के पंचम भाव में पहुंच जाएंगे तब भाग्य साथ देगा और शरीर भी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। 
 
वृश्चिक ( Scorpio ) : आपके जीवन के संकट दूर होंगे। व्यापार में उन्नती होगी। नौकरी में पदोन्नती होगी और छात्र हैं तो यह समय आपके लिए सही है। आपको बस थोड़ीसी और मेहनत करना है। 20 नवंबर को बृहस्पति राशि परिवर्तन करके चतुर्थ भाव में आए जाएंगे। इसे सुखों में बढ़ोतरी होगी। माता की सेहत में भी सुधार होगा। 
 
धनु ( Sagittarius ) : आपको हर क्षेत्र में विजयी मिलेगी। बस आपको वाद-विवाद से बचना होगा और नये कार्यों को करने के पूर्व उसके जोखिम को समझना होगा। परिवार में खुशियां होंगी। बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर परिवार और धन की दृष्टि से शुभ है। बृहस्पति के कुंभ राशि में आने से परिवार में सुख बढ़ेगा।
 
मकर ( Capricorn ) : वैसे तो आपका समय अच्‍छा है लेकिन आप अपने कर्मों से इसे खराब करने के लिए स्वंतत्र हैं। नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्र सभी को सफलता मिलेगी। मानसिक सुख बढ़ेगा। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 20 नवंबर के बाद बृहस्पति कुंभ राशि में होंगे तब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
 
कुंभ ( Aquarius ) : आप यदि सेतह पर ध्यान दे लेंगे तो फिर यह माह अच्छा गुजरेगा। व्यापार में सामान्य समय है और नौकरी में उत्तम समय है। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना है। 20 नवंबर के बाद सेहत में भी सुधार होगा और आर्थिक स्थिति में भी। 
 
मीन ( Pisces ) : पारिवारिक सुख बढ़ेगा और यदि आप छात्र हैं तो परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपच की शिकायत हो सकती है। 20 नवंबर तक आय की स्थिति बहुत बढ़िया है। इसके बाद बृहस्पति बारहवें भाव में पहुंच जाएंगे। इससे सेहत संबंधी कुछ चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार, लाटरी या सट्टे जैसा कोई कार्य करेंगे तो हानि होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
भगवान धन्वंतरि स्तोत्र