गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. November weekly horoscope 2021

Weekly Horoscope (1 से 7 नवंबर 2021) साप्ताहिक राशिफल: किन राशियों के लिए शानदार रहेगा दिवाली वाला सप्ताह, जानिए किसे मिलेगा वरदान

Weekly Horoscope (1 से 7 नवंबर 2021) साप्ताहिक राशिफल: किन राशियों के लिए शानदार रहेगा दिवाली वाला सप्ताह, जानिए किसे मिलेगा वरदान - November weekly horoscope 2021
नए सप्ताह (01 से 07 नवंबर) का राशिफल: जानें कैसे बीतेगा आपका नया हफ्ता

यहां पढ़ें 1 नवंबर से 7 नवंबर 2021 तक साप्ताहिक राशिफल, धनतेरस से दिवाली तक का यह खास सप्ताह किन राशियों के लिए शानदार रहेगा, किन राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, जानिए अपना दिवाली का भविष्यफल-   

मेष
 
इस सप्ताह प्रोफेशनल स्तर पर संतुष्ट रहने की उम्मीद है। अपने सभी कामों को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। वित्तीय स्तर पर अच्छा समय आने वाला है, आमदनी बढ़ेगी। प्रेमी जोड़े एकसाथ समय व्यतीत करने कहीं बाहर जा सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। किसी रोमांचक गतिविधि में व्यस्त रहने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रिमसन

वृषभ
 
जीवनसाथी के संग उलझने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह थोड़ी परेशानी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में जिस किसी काम को आप सही से नहीं कर पाए हैं, उसका कारण स्पष्ट करना पड़ सकता है। जो लोग अपने प्रेम संबंध को सबसे छुपाए रखना चाहते थे, उनका भेद खुल जाने के संकेत हैं। किसी वित्तीय सौदे में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया

मिथुन
 
बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है। जो लोग लोन लेने का मन बना रहे हैं, वे इसके लिए पेपर वर्क पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी पसंद की जगह पर पोस्टिंग मिल जाने की उम्मीद है। किसी पुराने दोस्त से मिलने दूसरे शहर जाना रोमांचक रहेगा। प्रेमी की किसी परेशानी या तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे। अपने प्रयास से सेहत दुरुस्त रख पाएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : स्काई ब्लू

कर्क
 
कार्यक्षेत्र में आने वाले व्यवधान को दूर करने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके आइडिया पर विचार किए जाने की संभावना है। पारिवारिक किसी समस्या को आपसी बातचीत से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आप में से कुछ लोग आज प्रेमी के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा अपेक्षा से ज्यादा रोमांचक रहने वाली है। प्रॉपर्टी के बंटवारे का पेपर आपको सुपुर्द कर दिए जाने की उम्मीद है। व्यायाम के जरिये फिट रहने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : परपल

सिंह
 
शैक्षणिक स्तर पर शानदार सफलता मिलने की उम्मीद है। पैरेंट्स को गर्व करने का अवसर दे सकते हैं। सीनियर से मदद पाने की अपेक्षा पूरी हो सकती है। शॉपिंग पर जाने से आपको काफी रोमांच और ताजगी महसूस होगा। धीमी गति से तरक्की की राह चलने वाले लोग सबको सरप्राइज कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों के लिए अपना फिटनेस मेंटेन कर पाना कठिन लग रहा है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे

कन्या
 
जिस काम को आप जितना ही छुपाने का प्रयास करेंगे, वो उतना खुलकर सामने आएगा। अपने प्यार को सबसे छुपाकर रखने के लिए आपको बहुत कुछ सहना पड़ सकता है। किसी परियोजना को लेकर आपकी व्यस्तता अपेक्षा से अधिक रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने के लिए आपको भरपूर प्रयास करना होगा। जीवनसाथी को आपके भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत पड़ने वाली है, ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

तुला
 
कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतर काम के अनुकूल बना रहेगा। उत्साहित होकर काम कर पाएंगे। आप में से कुछ लोग अपने सभी पेंडिंग काम को पूरा कर सकते हैं। किसी नई जगह शिफ्ट होने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए जा सकते हैं। जिस जगह आपके हित का कोई काम हो रहा है, वहां बात करने में हिचकिचाहट न रखें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

वृश्चिक
 
आप अपने हास्यबोध और खुशमिजाजी से घर का माहौल उत्साहपूर्ण बनाए रखने में सफल रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलने का वक्त आ गया है। प्रेमी के साथ अपने संबंध को रोमांचक बनाए रखने के लिए नए रास्ते आजमा सकते हैं। इस सप्ताह खुलकर खर्च करने के लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा। बेडौल हो चुके लोगों को अपने शेप को लेकर विचार करने की जरूरत महसूस होगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी

धनु
 
आपने जिस किसी जगह निवेश किया था, उसका मूल्य कम होने की संभावना है। किसी चीज की अति आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। जिस परिणाम का आपको बेसब्री से इंतजार है, वो अपेक्षा के प्रतिकूल रहने वाला है। घूमने जाने के आपके विचार को परिवार के लोगों का समर्थन मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम

मकर
 
यदि किसी काम को लेकर आपके मन में सकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उसे कर ही लेना चाहिए। धीरे-धीरे पर अनवरत किए जाने वाले प्रयास से आप वर्तमान स्थिति को बेहतर बना पाएंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग किसी तीर्थस्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। घरेलू मामले में आपके किसी विचार को सभी का समर्थन मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आप अपने दायित्व को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल

कुंभ
 
प्रोफेशनल स्तर पर कुछ बड़ा हासिल करने का वक्त आ गया है और अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। परिवार के किसी नौजवान का उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होने की उम्मीद है। आप अपने मजाकिया व्यवहार से प्रेमी को रोमांचित रख पाएंगे। अच्छे वित्तीय मैनेजमेंट से आर्थिक स्तर पर निश्चिंतता रहेगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा

मीन
 
अच्छे संपर्क की वजह से प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको शानदार अवसर मिलने की संभावना है। किसी जटिल से जटिल काम को आप अपने आत्मविश्वास से सफल बना पाएंगे। किसी के प्यार में पड़ने की आशंका है। दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ छुट्टियां बिताना रोमांचक साबित होगा। रियल स्टेट में काम करने वालों के लिए अच्छा समय आने वाला है। सेहत में सुधार के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर

ये भी पढ़ें
Dhanteras 2021: धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त अभी से कर लें नोट