• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 8 May To 14 May 2023

Weekly Rashifal May 2023: इस हफ्ते कैसी रहेगी सितारों की चाल, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल में (8 से 14 मई)

Weekly Rashifal May 2023: इस हफ्ते कैसी रहेगी सितारों की चाल, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल में (8 से 14 मई) - Weekly Horoscope 8 May To 14 May 2023
Your Horoscope This Week : मई 2023 का साप्ताहिक भविष्यफल। यहां पढ़ें 8 से 14 मई 2023 का यह नया हफ्ता 12 राशियों के लिए कैसा गुजरने वाला हैं। यहां आप जानेंगे वेबदुनिया अपने प्रिय पाठकों के लिए क्या खास लेकर आया हैं मई माह के इस नए सप्ताह के राशिफल में। यहां प्रस्तुत हैं मेष-मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 8 मई से 14 मई 2023) 
 
मेष राशि (21 मार्च : 20 अप्रैल) :
 
ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना हो सकता है। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ छोटी यात्रा पर जाने की उम्मीद है। कुछ लोगों को मनमुताबिक प्रॉपर्टी मिल सकती है। सामाजिक संबंधों को सुधारने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बिठाने की जरूरत है। गोल्ड में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास हो सकती है।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : पर्पल 


वृषभ राशि (अप्रैल 21 से मई 20) :
 
बेहतरीन वित्तीय स्थिति के लिए उचित एफर्ट जरूरी है। फैमिली के अंदर कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। अपने विचारों को बिना किसी हिचकिचाहट के सामने रखें। वेकेशन पर सोलो ट्रिप प्लान करने के लिए सही समय है। प्रॉपर्टी के लिहाज से सप्ताह शानदार साबित हो सकता है। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है। 
स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : पीच


मिथुन राशि (21 मई से 21 जून) :
 
नए बिजनेस के लिए बैंक से लोन मिल सकता है। करियर पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय यात्रा करना अनुकूल नहीं हो सकता है। बुद्धिमानी से किए निवेश फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक जीवन से जुड़े संबंधों में सुधार हो सकता है। किसी फंक्शन में पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : रेड


कर्क राशि ( 22 जून से 22 जुलाई) :-
 
बुरी परिस्थितियों में फैमिली का सहयोग मिलेगा। फिट बॉडी के लिए मॉर्निंग एक्सरसाइज जरूरी है। रियल स्टेट के सौदे शांतिपूर्ण तरीके से पूरे होंगे। किसी भी काम को करने से पहले विचार जरूर करें। माउंटेंस की यात्रा आपके अनुकूल साबित होगी। इस सप्ताह बिजनेस से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दफ्तर में सैलरी इन्क्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। पत्नी के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : येलो


सिंह राशि (23 जुलाई से 23 अगस्त) :-
 
पड़ोसियों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को उनके फ्रेंड्स से मदद मिल सकती है। काम से ब्रेक लेकर सोलो ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। फैमिली के साथ समय बिताने की कोशिश करें। फिजूलखर्ची को कम रखने का प्रयास जरूरी है। प्रॉपर्टी में निवेश नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस के नजरिये से सप्ताह मिलाजुला हो सकता है। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : गोल्डन


कन्या राशि (24 अगस्त से 23 सितंबर) :-
 
बिजनेस में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। ऑफिस में कलीग्स से सहायता मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद हो सकता है। निजी कारणों से यात्रा कैंसल करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को स्किल्स में सुधार की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट में बदलाव करें। 
जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ब्राउन


तुला राशि (24 सितंबर से 23 अक्टूबर) :-
 
ऑफिस में प्रोजेक्ट का काम पूरा हो सकता है। इस सप्ताह व्यापार को नई दिशा देने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में मनमुटाव होने की आशंका है। प्रोफेशनल कारणों से यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के फैसले का पक्ष में आना थोड़ा मुश्किल। बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए रूटीन प्लान फॉलो करें। स्टूडेंट्स को ग्रुप डिस्कशन से फायदा हो सकता है। साथी के साथ रिश्ते में लॉयल रहने की जरूरत है।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : मेजेंटा


वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर से 22 नवंबर) :-
 
सामाजिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा आपके मन-मुताबिक पूरी हो सकती है। सेहत के मामले में आप खुद को एनर्जेटिक पाएंगे। मुसीबत की घड़ी में मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने साथी से मन-मुताबिक रिटर्न मिलेगा। संपत्ति में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। 
पार्टनर के साथ संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : स्काई ब्लू


धनु राशि (23 नवंबर से 21 दिसंबर) :-
 
अपने करियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। आय के अन्य स्रोतों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विदेश यात्रा जीवन में उत्साह और रोमांच ला सकती है। मनचाही संपत्ति का सौदा मिलने की संभावना है। छात्रों को पसंदीदा संस्थानों में एडमिशन मिल सकता है। पत्नी के साथ संबंधों में ख़टास हो सकती है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रीन


मकर राशि (22 दिसंबर से 21 जनवरी) :-
 
आपके पारिवारिक रिश्ते बहुत अच्छे हो सकते हैं। बेहतर भविष्य के लिए बचत बहुत जरूरी है। पुराने संपत्ति निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह सामाजिक कामों में रुचि दिखा सकते हैं। स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका मिल सकता है। दफ़्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। पार्टनर के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : मैरून


कुंभ राशि (22 जनवरी से 19 फरवरी) :-
 
अपने जीवन सीक्रेट को किसी के साथ शेयर न करें। बदलते मौसम की वजह से यात्रा कैंसल हो सकती है। इस सप्ताह पेशेवर जीवन में ग्रोथ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझना जरूरी है। छात्रों को बेहतरीन करियर विकल्प मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय आपके अनुकूल है। बिजनेस से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। पार्टनर के साथ हिल स्टेशन की यात्रा पर जा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : ब्राउन


मीन राशि (20 फरवरी से 20 मार्च) :-
 
परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश जरूर करें। दफ्तर में प्रमोशन या सैलरी इन्क्रीमेंट हो सकता है। आर्थिक रूप से कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। करीबियों को आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। रियल स्टेट के सौदों में जल्दबाजी करने से बचें। इस सप्ताह मनचाही जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को टीचर्स से उचित गाइडेंस मिल सकता है। पार्टनर के साथ घूमने का विचार बना सकते हैं।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : क्रीम

Weekly Horoscope
ये भी पढ़ें
8 मई 2023, सोमवार के शुभ मुहूर्त