• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Guru ka mesh rashi me gochar 2023
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (17:18 IST)

बृहस्पति का मेष राशि में उदय, जानिए 12 राशियों पर इसका क्या होगा असर

Guru Tara sets and rises
Jupiter transit 2023 : गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल 2023 को अस्त अवस्था में ही मेष राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद अब वे 27 अप्रैल को उदित हो गए हैं। गुरु के उदय होने से जहां मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं वहीं इसका 12 राशियों पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु के उदय होने से पहले से विराजमान राहु, सूर्य और बुध ग्रह पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा जिसके चलते परिस्थितियां बदलेगी। 
 
सभी राशियों पर असर : मेष राशि में गुरु, सूर्य और बुध के साथ राहु का होना शुभ नहीं माना जाता। गुरु और राहु के योग से गुरु चांडाल योग बन रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों के लोगों को मिलेजुले परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।
 
1. मेष राशि : गुरु के उदय से आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। हालांकि आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई आपकी छवि खराब कर सकता है। आपको उत्तेजीत होने की जरूरत नहीं है। आपको सेहत का ध्यान भी रखना होगा। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए यह यह उदय कार्यक्षेत्रत्र में अचानक से कुछ समस्याएं उत्पन्न कर कर सकता है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। धन को बचाकर रखना चाहिए। फिजूलखर्जी से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में गुरु का उदय होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दशम भाव में गुरु का उदय होगा जो कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में गुरु का उदय होगा जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
 
6. कन्या राशि : आपको अपनी और माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखेंगे तो गंभीर रोग से बच जाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो संयम से काम लें। व्यापारी हैं तो फिजूलखर्ची से बचकर विशेष कार्यों पर ही ध्यान दें।
7. तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में गुरु का उदय होगा जो व्यापारिक लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखमय बनाएगा। हालांकि आमदानी के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगी। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। साझेदारी के कार्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह उदय मिलाजुला असर देने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो संयम और सावधानी से काम लें। व्यापारी हैं तो निवेश में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। परिवार का ध्यान रखें।
 
9. धनु राशि : आपके लिए गुरु का यह उदय शुभ माना जा रहा है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
 
10. मकर राशि : आपके लिए भी यह उदय मिलाजुला असर देने वाला है। नौकरीपेशा कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं लेकिन व्यापारी हैं तो जोखिम से बचकर रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
 
11. कुंभ राशि : आपके लिए भी यह उदय मिलाजुला असर देने वाला है। आपको अपनी और परिवार की सेहत पर ध्यान देना होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में गुरु का उदय आपकी वाणी और संबंधों में सुधार करेगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।