शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 7 to 13 March 2022,

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये नया हफ्ता, जानें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये नया हफ्ता, जानें अपना साप्ताहिक भविष्यफल - Weekly Horoscope 7 to 13 March 2022,
साप्ताहिक राशिफल : (7 मार्च से 13 मार्च 2022 तक) 
 
Weekly Horoscope March 2022 : मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
यह सप्ताह शानदार रहने वाला है, ज्यादातर कामों में सफलता मिलेगी। मेहनत से मिली कामयाबी पर अपनी पीठ थपथपा सकते हैं। आमदनी अच्छी रहने वाली है। फालतू के खर्च और बिना सोचे-समझे किए जाने वाले लेन-देन से बचें। पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। नए घर में शिफ्ट होने का प्लान करेंगे, शुभ समय रहेगा। यात्रा से जीवन में नएपन का एहसास आने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
अपने सबसे बड़े लक्ष्य को पूरा होता हुआ देख सकेंगे। अब तक जो मेहनत पर्दे के पीछे रहकर कर रहे थे, उसका शानदार अनुभव काम आने वाला है। लंबे इंतजार के बाद कोई बड़ी खरीददारी कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में तरक्की की संभावना है, कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण बढ़ने वाला है। करीबी लोगों के साथ किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहने की संभावना है। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ जाएगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ऑलिव

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
इस सप्ताह जो भी प्लान किया है, उसे सही प्रकार से चैनलाइज कर फोकस के साथ आगे बढ़ पाएंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से मन को सुकून मिलेगा। रोजमर्रा की एकरसता से बचने के लिए कुछ अलग कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अपना अप्रोच बदलना होगा। आर्थिक स्तर पर मजबूती लाने का भरपुर प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास सफल होगा, जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर

कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
आपकी कलात्मक क्षमता निखरकर सामने आएगी। लोग आपकी बात का महत्व देंगे। तरक्की के रास्ते पर अग्रसर रहेंगे। किसी डेटिंग ऐप के जरिए एक अच्छा रोमांटिक पार्टनर मिलने वाला है। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट अंतत: पूरा हो जाएगा। आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। लॉन्ग टर्म स्कीम में पैसा काफी सोच-विचार के बाद ही लगाएं। कई कामों में उलझे रहने से परेशानी बढ़ेगी।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा पीला

is Saptah ka rashifal सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
अभी संतुष्ट होने का नहीं बल्कि जीवन में कुछ महत्वपूर्ण कर जाने का अवसर है, ध्यान दें। सामने आए अवसर को हाथ से न जाने दें। विदेशी कंपनी के साथ कोई बिजनेस डील कर सकते हैं। नए जॉब की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। रोमांटिक स्तर पर यादगार दौर से गुजरने वाले हैं। कोई रिश्तेदार सालों बाद मिलने आ सकता है, बिसरे हुए रिश्ते में नयापन आएगा। आप में से कुछ लोग बेहतर अकोमोडेशन में शिफ्ट होने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लेमन

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
अपने आइडिया पर अमल करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रहेंगे। रास्ते में आने वाली किसी बाधा को टिकने नहीं दे सकते। करियर को लेकर अब तक की गई मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। सकारात्मक मोड आने वाला है। शेयर में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। कठिन समय में दोस्त या करीबी लोगों का साथ संबल देगा। शादीशुदा जीवन में नयापन और जोश लाने का प्रयास कर सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने वाला है, तनाव रहेगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
समय ने जो अवसर दिया है, उसका बेहतर उपयोग करने का प्रयास करें। मानसिक स्तर पर सुकून रहेगा। लंबे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद आर्थिक स्तर पर मजबूती आने वाली है, आमदनी बढ़ेगी। आप में से कुछ लोग ऑनलाइन काम को लेकर थोड़ा लचीला रुख अपनाने वाले हैं। फिटनेस को लेकर सक्रियता बढ़ सकती है, फायदा महसूस होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग की सलाह पर ध्यान दें। इससे कई पारिवारिक मसले हल हो जाएंगे। प्रेम संबंध को आगे ले जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैज

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
एक छोटी सी जीत पर खुद की पीठ थपथपा सकते हैं, मोटिवेशन मिलेगा। किसी के नकारात्मक विचार आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकते, आशावान रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर की जा रही मेहनत का फल मिलने वाला है, प्रमोशन या इंक्रीमेंट संभव है। पेंडिंग पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्तर पर मजबूती रहेगी। दोस्त और रिश्तेदार आपके सच्चे शुभचिंतक साबित होने वाले हैं। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। खाने-पीने और मेडिसिन की लापरवाही से पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है, ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
बड़ा सोचें और अपने सपने को साकार करने में जी-जान लगा दें, समय अनुकूल है। अनअपेक्षित रूप से आमदनी बढ़ने की संभावना है, पुराने लेन-देन क्लीयर कर पाएंगे। जो लोग जीवन में सेटल होने की सोच रहे हैं, वे इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जल्द ही अच्छा रिश्ता मिल जाएगा। आप में से कुछ लोगों को पुराने दर्द भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। किसी तरह की रोमांचक गतिविधि आपके मानसिक फिटनेस के लिए अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : मेजेंटा

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
अपने अंतरमन की आवाज पर ध्यान दें, आपको सही रास्ता मिल जाएगा। आप किसी बड़े सम्मान के लिए शॉर्टलिस्ट किए जा सकते हैं। किसी करीबी से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिलेगा, पुरानी बातें ताजा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे तो आगे बढ़ें, समय अनुकूल है। आपके पास जो आमदनी का रिसोर्स है, उसे ध्यान में रखते हुए ही कहीं निवेश की सोचें। रोमांटिक संबंध में अपना इमोशन या बात सही से रख पाने में असमर्थ रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पिंक

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
अपनी धीमी रफ्तार से परेशान न हों, लगन और मेहनत से सब अनुकूल हो जाएगा। जॉब बदलने का सही अवसर है, इसका उपयोग करें। किसी अनअपेक्षित स्रोत से हुई आमदनी आर्थिक स्तर पर मजबूत करने वाली है। निवेश का प्लान कर सकते हैं। परिवार में शादी या कोई अन्य शुभ कार्य होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांच बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। वेट कम करने का कोई शॉर्टकट काम नहीं आएगा, सही रास्ता तलाशें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ब्राउन

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
किसी कलात्मक प्रोजेक्ट के जरिये आपको नाम और शोहरत मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर संतोषजनक समय रहेगा, खासतौर पर विदेशी कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए। बिजनेस बढ़ाने का विचार करेंगे, पूंजी निवेश कर सकते हैं। किसी के साथ लंबी दोस्ती प्यार में बदल जाने की संभावना है। होम मेकर्स घर के रिसेटिंग का प्लान बना सकती हैं। लगातार रहने वाले सरदर्द के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। रीयल स्टेट में निवेश का विचार फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का लाल

Weekly Rashifal 2022