मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly Horoscope 5 to 11 November 2018

5 से 11 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

5 से 11 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल। 5 to 11 November 2018 weekly Horoscope - weekly Horoscope 5 to 11 November 2018
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पेशेवर मामले को समझदारी के साथ निपटा सकते हैं। पढ़ाई के मामले में कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपका डर निराधार साबित होगा। वित्तीय स्तर पर खुशहाली कायम होगी। कोई नया कारोबार शुरू करने में परिवार का साथ मिलने की संभावना है। अच्छी नेटवर्किंग से किसी बड़े काम के लिए पैसा इकट्ठा करने में मदद मिलेगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी कठिन परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी लेकर आप अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। जिस तरह पढ़ाई में आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे चारों तरफ आपकी चर्चा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ बढ़ रही दूरी बिना किसी टकराहट के सुलझा लिए जाने की संभावना है। बचत के लिए उठाया गया कदम कारगर साबित होने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। सामाजिक स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए आपको बाहर की गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा। आप में से कुछ लोगों की किसी मजेदार व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। रोमांस की शुरुआती के संकेत हैं। बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
कार्यस्थल पर आपकी सलाह को नजरअंदाज कर कोई आपका दिल दुखा सकता है। पेशे में किसी मुश्किल समस्या का हल निकालकर आप अपनी अहमियत बढ़ा सकते हैं। किसी कॉन्ट्रेक्ट या सौदे के लिए आपको नए सिरे से आवेदन करना चाहिए अन्यथा किनारे किए जाने की संभावना है। कोई आपकी भावनाओं को गलत ढंग से पेश कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ने वाला है, सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर किसी प्रतियोगी से व्यक्तिगत मामलों में उलझने से बच सकते हैं। आप में से कुछ लोग कहीं यात्रा पर जाने के लिए पैकिंग के मोड में हो सकते हैं। रियल स्टेट कारोबारियों को कागजी काम पूरा करने में पसीने छूटने की नौबत आ सकती है। आपकी तरफ से किसी को शादी के लिए दिया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिए जाने की संभावना है। परिवार में कोई आपकी जिम्मेदारी बांट सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी सही इंसान से मिलना आपके व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। किसी निजी मामले से जुड़ी कोई भी बात सभी से साझा करने में परहेज रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है। वित्तीय मामले में चिंतित लोगों को भविष्य की चिंता से मुक्ति मिलने की संभावना है। किसी के साथ प्रेम के बंधन में पड़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
किसी विवादित संपत्ति का मामला सुलझाकर उसे बिल्डर फ्लैट में बदलना बहुत फायदेमंद रहने वाला है। किसी नई जगह का मजा ले सकते हैं। अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय भाग्यशाली हो सकता है। एलर्जी की समस्या से लड़ रहे लोगों को अच्छी तरह से अपना ध्यान रखना चाहिए। प्रेमी की सरप्राइज प्लानिंग आपके दिन को खूबसूरत बना सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
ड्राइविंग सीख रहे लोगों में धीरे-धीरे सुधार होता नजर आ रहा है। कार्यस्थल पर नया काम शुरू करने वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ समय से चल रही परेशानी अब गायब होने वाली है। प्यार के लिए आपकी तरफ से पहल की जा सकती है और जवाब आपके हक में रहने की अपेक्षा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
बहुत कुछ है, जो आपको हासिल करना है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए भरोसेमंद इंसान की कमी महसूस कर सकते हैं। सोच बदलकर बस अपने सपने को पूरा करने की राह पर निकल सकते हैं। कोई एम्प्लॉयी आपसे प्रमोशन की इच्छा रख सकता है, उसे इंकार करने के बदले उसके साथ सहानुभूति दिखाना सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
सितारे आपके पक्ष में हैं। आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। घरेलू महिलाओं को अपना काम करने के लिए खुद आगे आना पड़ सकता है। घर से काम करने वालों के लिए स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। किसी सौदे से सोचा हुआ फायदा मिलने की संभावना नहीं है। छुट्टी पर रोमांच की कमी लग सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर स्तर पर जो हर वक्त आपकी जासूसी में लगा रहता है उसके साथ आगे काम करना मुश्किल लग सकता है। किसी अच्छी नौकरी के लिए आपकी योग्यता फिट बैठने वाली है और नौकरी मिल जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी जगह से अचानक आमदनी होने के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलकर गुजरे दिनों को याद करना काफी रोमांचक रहने वाला है। फिटनेस को लेकर लिए गए फैसले पर अमल किए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
सुरक्षित रहने का प्रयास कर मौसमी परेशानी से बचा जा सकता है। सामाजिक स्तर पर आपके मिलनसार स्वभाव की चर्चा रहेगी। अपने अंदर काम करने वालों पर नजर रखना आपके लिए जरूरी हो गया है, सचेत रहें। विदेश यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वालों को वीजा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खेलकूद जैसी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 7
ये भी पढ़ें
धनतेरस पर 13 दीपक जलाकर 13 बार पढ़ें इस मंत्र को... धनकुबेर खजाना खोल देंगे आपके लिए