मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. November 2018 horoscope

नवंबर 2018 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, प्यार, व्यापार और परिवार, जानिए सबका हाल और शुभ उपाय

नवंबर 2018 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, प्यार, व्यापार और परिवार, जानिए सबका हाल और शुभ उपाय - November 2018 horoscope
* नवंबर 2018 का संपूर्ण मासिक भविष्यफल, अवश्य पढ़ें... 

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक यात्रा होगी। बहन के परिवार में कष्ट रहेगा।
 
दि. 4,26 शुभ है,10 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग है। स्वास्थ्य में अच्छा रहेगा। भाई के परिवार में खुशी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष में कष्ट रहेगा।
 
दि. 8,27 शुभ है,14 अशुभ है। राम-स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। सामाजिक बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी के काम सफल होंगे।
 
दि. 12,26 शुभ है,11 अशुभ है। गायत्री-मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। इष्ट-मित्रों से सहयोग प्राप्त  होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा होगी। परिवार में कष्ट रहेगा। समाज में मदभेद हो सकते है।
 
दि. 6,21 शुभ है,19 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त  होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी। पत्नी को कष्ट रहेगा। किसी अनजान के कारण परेशानी आ सकती है।
 
दि.10,24 शुभ है, 5 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवन साथी के सुख वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। परिवार में खुशी बढ़ेगी। अच्छे मित्र से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
 
दि.10,18 शुभ है,7 अशुभ है। गणेश जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकर में उन्नति के योग है|। पिता की पारिवारिक खुशी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। तीर्थ यात्रा होगी।
 
दि. 8,24 शुभ है,12 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में लाभ रहेगा। कृषि में हानि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिवार में खुशी बढ़ेगी। माता की तीर्थ यात्रा होगी।
 
दि. 4,22 शुभ है,18 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान संबंधी सुख वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होने के योग है। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। परिवार में मदभेद हो सकते है। सामाजिक यात्रा होगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 11,20 शुभ है,7 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। माता-पिता को परेशानी रहेगी। मित्र से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6,22 शुभ है,18 अशुभ है। राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार परेशानी रहेगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग है। भाई के स्वास्थ्य में परेशानी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय मित्र से इस माह मुलाकात होगी।
 
दि. 5,14 शुभ है,28 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कृषि में उतार-चढाव रहेगा। स्थान परिवर्तन होने के योग है। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। परिवार में खुशी बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा से कार्यों में उन्नति होगी।
 
दि. 7,25 शुभ है,11 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

ALSO READ: इन 6 बातों से गृहस्थ जीवन हो जाता है बर्बाद