गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 3 January to 09 January 2022

Weekly Horoscope : वर्ष के पहले हफ्ते का राशिफल, किसे मिलेगी खुशखबरी और सफलता

Weekly Horoscope : वर्ष के पहले हफ्ते का राशिफल, किसे मिलेगी खुशखबरी और सफलता - Weekly Horoscope 3 January to 09 January 2022
साप्ताहिक भविष्यफल : (3 जनवरी 2022- 9 जनवरी 2022 तक)
 
मेष
 
पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। खानपान का सही ख्याल रखने से आपकी सेहत फिट रहेगी। आप अपने लेनदेन को सबसे पहले समाप्त कर राहत पाना चाहेंगे। नवविवाहित जोड़े नवजीवन को आनंदपूर्ण तरीके से बिता पाएंगे। किराए पर रहने वालों का मकान मालिक के साथ विवाद होने की आशंका है, धैर्य के साथ निपटने का प्रयास करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट

वृषभ
 
किसी अपोजिट जेंडर वाले इंसान के लिए जो महसूस कर रहे, उसे बता देना सही रहेगा, पॉजिटिव संकेत हैं। शैक्षणिक स्तर पर आपकी किस्मत चमकने वाली है। जिस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे, उसमें शानदार ढंग से सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अधिकांश समय ट्रैवल में रहने की संभावना है। संगीत और रोमांच से आसपास का माहौल रोमांचक बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। घर में शांति रहे, इसके लिए जिम्मेदारी बढ़ाने से बचें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : फिरोजा

मिथुन
 
परिवार के साथ कहीं वेकेशन पर जाने का अच्छा मौका है, प्लान करें। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी व्यस्तता बढ़ने की संभावना है, हालांकि आप उसे अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। आपकी जरूरत के समय अपनों का साथ खड़ा रहना मजबूती देगा। पूर्व में किए गए निवेश से अपेक्षा से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आप किसी ऐसे विवाद में फंस सकते हैं जिससे आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लगेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी

कर्क
 
पारिवारिक संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको पहल करना होगी। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रेम में पड़ने के संकेत हैं, संबंध आगे बढ़ा सकते हैं। शेप में वापस आने के लिए आपके द्वारा खानपान में किया गया परहेज सकारात्मक असर दिखा सकता है। इस सप्ताह किया जाने वाला ट्रैवल टाल देना ही बेहतर होगा, समस्या हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की विशेष जरूरत महसूस करेंगे, खासतौर पर ड्राइविंग के समय।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर

सिंह
 
प्रोफेशनल स्तर पर आपकी लेट-लतीफी की वजह से काम का बोझ बढ़ सकता है, काम की प्राथमिकता को समझें। इस सप्ताह कोई बड़ी खरीद या बिक्री कर सकते हैं। इस दौरान सभी विकल्पों पर अच्छे से विचार कर लें। जो लोग मकान या जमीन खरीदने का सोच रहे, जल्द ही उनका सपना पूरा होने वाला है। सांसारिक चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। प्रेम संबंध में आए उतार-चढ़ाव को धैर्य के साथ संभाल पाएंगे। यदि कहीं घूमने जा रहे तो निकलने से पहले सभी पहलुओं को सुलझा लें, तभी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक

कन्या
 
किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। सेहत के स्तर पर मिलने वाले संकेतों पर ध्यान दें, खुद से इलाज करने का प्रयास आपको परेशानी में डाल सकता है। प्रोफेशनल मामले में यह सप्ताह शानदार रहेगा। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने की संभावना है। रिस्क से खेलना आपके लिए अच्छा साबित होगा, कुछ नया कर सकते हैं। करीबी लोगों के साथ यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। कानूनी समस्याओं को प्राथमिकता देकर खत्म करना होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

तुला
 
अपने स्टार्टअप के लिए सही निवेशक की तलाश सामाजिक मेलजोल और समारोह के जरिये पूरी हो सकती है। ऐसे समारोह में आते-जाते रहें। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगाने का सही अवसर है और इसका लाभ ले पाएंगे। कहीं निवेश करने से पहले उसके निर्देशों को सही तरीके से पढ़ लेना जरूरी होगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार के आने से परिवार को लंबे समय बाद एकजुट होने का अवसर मिलेगा। यदि संभव हो तो ट्रैवल प्लान को आगे के लिए टाल दें, अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल

वृश्चिक
 
आपका साथी अपनी समझदारी और स्मार्टनेस से आपको सरप्राइज कर सकता है, इससे आपके रिश्ते की गर्माहट बरकरार रहेगी। परिवार में आई दूरी को एक सामूहिक ट्रिप के जरिये दूर किया जा सकता है। किसी को आगे बढ़कर मदद करने की आदत और हास्यबोध के कारण आपको नए रिश्ते बनाने में आसानी होगी। इस सप्ताह आपकी मानसिक क्षमता की परीक्षा होने वाली है। योग और मेडिटेशन के जरिये खुद को शांत रखने का प्रयास करें। आप में से कुछ लोग खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

धनु
 
वीकेंड तक दोस्तों का जमावड़ा होने की संभावना है। रोमांचक और यादगार समय बिता सकते हैं। इस दौरान आपको अपना प्यार मिल जाने की उम्मीद है। किसी तरह के वित्तीय लेनदेन के मामले में पूरी तरह सतर्क रहें, वरना नुकसान होने की आशंका है। परिवार के साथ सरप्राइज ट्रिप प्लान करना रोमांच के साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाने का भी अवसर देगा। लोगों की धारणा और राय से प्रभावित हुए बिना अपने काम में लगे रहना आपको सफलता दिलाएगा। इस सप्ताह आप काफी ऊर्जावान रहेंगे जिससे किसी काम को करने के लिए जरूरी प्रयास करना आसान रहेगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट

मकर
 
प्रोफेशनल स्तर पर आपके सामने कई अच्छे अवसर आने का अनुमान है, इसका फायदा लेने में सक्षम रहेंगे। ट्रैवल पर जाने का प्लान जल्द ही पूरा कर पाएंगे, रुकावटें दूर होने वाली हैं। यदि संभव हो तो इस सप्ताह गाड़ी या घर बदलने का प्लान टाल देना ही बेहतर होगा। संभव है यह कुछ लोगों के लिए अनुकूल न हो। जो लोग घर बसाने की इच्छा कर रहे हैं, वे इसके संदर्भ में परिवार के बुजुर्ग से बात कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आने वाला है। जिस तरह आप सेहत के प्रति जिम्मेदार रहते हैं, सबकुछ अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज

कुंभ
 
उन लोगों का ख्याल रखें, जो आप पर निर्भर हैं। वर्तमान समय में बाहरी गतिविधि या प्रोफेशन से ज्यादा आपको घरेलू मामले में ध्यान देना चाहिए। धैर्य और आत्मविश्वास की बदौलत प्रोफेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहेगा, सबकी सराहना मिलने की उम्मीद है। नियमित व्यायाम और वॉकिंग से आपकी सेहत और फिटनेस सुधरने वाली है। आर्थिक स्तर पर सामान्य स्थिति रहेगी, लेनदेन से फायदा हो सकता है। प्रेमी के अच्छे-बुरे समय में साथ रहकर अकेलापन दूर करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के साथ भरपूर समय बिताने का अवसर आपको उत्साहित रखेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा लाल

मीन
 
भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना बनाने से पहले लोगों से मशविरा ले लेना सही रहेगा। परिवार के मनमौजी नौजवान को धैर्य और समझदारी से संभालना होगा। कोई सप्लीमेंटल मेडिसिन आपकी सेहत पर अच्छा असर दिखा सकती है, प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। करीबी लोगों के साथ ट्रिप प्लान करने का अच्छा मौका है। परिवार के लोग आपसे घर के रेनोवेशन के मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। मन की शांति को बनाए रखने के लिए गैर जरूरी मुद्दों से दूर रहें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन