शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 27 June to 3 July 2022

साप्ताहिक राशिफल 2022: नया सप्ताह क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2022: नया सप्ताह क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना Weekly Horoscope - Weekly Horoscope 27 June to 3 July  2022
साप्ताहिक राशिफल : (27 जून से 3 जुलाई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
इस सप्ताह आप धैर्य से काम लेने की कोशिश करें। एंग्जायटी से दूर रहें और दिमाग से नेगेटिव चीजों को निकाल दें। ऑफिस में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। बच्चे अपनी उपलब्धि से परिवार का मान बढ़ा सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के बीच बिता सकते हैं। रोज एक्सरसाइज करने से सेहत को लाभ होगा। रोमांचक ट्रिप पर आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। निवेश से नुकसान हो सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
इस सप्ताह आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। ऑफिस में अपने नए आइडिया शेयर करने से कतराएं नहीं। इसमें आपको पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल सकती है। हो सकता है कि लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन भी मिल जाए। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। वायरल इंफेक्शन से बचने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरी

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
नेतृत्व करने का आपका गुण अब उभरकर आ सकता है। इस सप्ताह आप हर काम को पूरी एनर्जी और उत्साह के साथ करेंगे। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिए लोन लेना था, तो अब आपका काम पूरा हो सकता है। इससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए संतुलित आहार चुनें। रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए अच्छा समय है। प्रपोजल का जवाब हां में मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला

कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
 
इस सप्ताह आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। दोस्तों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने वाले हैं। निवेश के लिए सही समय नहीं है। आपको नुकसान हो सकता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए योगा अपनाएं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
इस समय आप हर काम को करने में भरपूर उत्साह महसूस करेंगे। निजी और प्रोफेशनल लाइफ में चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। सीनियर्स को आपका काम और डेडिकेशन पसंद आ सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत से किसी बड़े संस्थान में दाखिला मिल सकता है। धन का उपयोग किसी सही जगह पर कर पाएंगे। प्यार का रिश्ता शादी के बंधन में बदल सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
किसी प्रोजेक्ट से दिल से जुड़े हैं, तो टाइम को ठीक तरह से मैनेज करने की वजह से आप उसे अच्छे से पूरा कर पाएंगे। अपने काम को आगे बढ़ाने की भी सोच सकते हैं। आपको लीडर बनने का मौका भी मिल सकता है। धन के मामले में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने टीचर का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा के लिए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी का विवाद अब सुलझ सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी

तुला- LIBRA(Sept 24-Oct 23)
 
इस सप्ताह हर क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपके जीवन में भी शांति आएगी। परिवार का पूरा साथ और प्रोत्साहन मिलेगा। प्रेमी संग सभी गलतफहमियां अब दूर हो सकती हैं। व्यापारियों को थोड़ा अधिक प्रयास करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिए सही डाइट लें और खूब पानी पिएं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22) 
 
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस सप्ताह आपके मनचाहे काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आ रहीं चुनौतियां अब दूर होंगी और आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों में प्यार और एकता बढ़ सकती है। व्यापारी कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। समय और काम को ठीक से मैनेज करेंगे तो कहीं घूमने जाने का वक्त भी निकाल पाएंगे। छात्र आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए कोई स्पोर्ट्स और योग शुरू कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21) 
 
नए विचारों को रचनात्मक तरीके से उपयोग करने से आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। फ्रीलांसरों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। किसी नई एक्सरसाइज से फायदा हो सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश या जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए सही समय है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
दिमाग से नेगेटिव विचारों को निकाल दें ताकि आप अपने भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें। बिजनेस में नए रास्ते खुलेंगे जिससे आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। कोई नया काम लेने से पहले पुराना काम निपटा लें। कोई आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास की कमी हो सकती है। आपसी बातचीत से इसे हल करने की कोशिश करें। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने का प्रयास करें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्वा

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए नई चीजें सीखने का प्रयास करें। अपना टारगेट पूरा करने पर ध्यान देंगे। इससे ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा। बड़े प्रॉफिट की लालसा में कोई ऑफर स्वीकार न करें, वरना पैसों का नुकसान हो सकता है। मेडिटेशन से दिमाग को शांत रखें और एनर्जी दें। परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सिंगल लोगों की जिंदगी में प्यार की दस्तक हो सकती है। छात्रों को अपनी कमियों और कमजोरियों को दूर कर आगे बढ़ना है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20) 
 
जिंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपने दिल की बात सुनें। इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण आर्थिक योजना पूरी हो सकती है। इससे आपके करियर को भी फायदा होगा। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जल्द ही आपका काम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और डाइट पर ध्यान दें। आप किसी पार्टी की जान बन सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : ब्राउन


ये भी पढ़ें
साप्‍ताहिक कैलेंडर : नए हफ्ते के विशिष्ट शुभ मुहूर्त, जानें यहां... Astrology Muhurat