1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Lord Vishnu likes these 4 zodiac signs

भगवान विष्णु को प्रिय है ये 4 राशियां, आषाढ़ मास में देते हैं हर अच्छे काम पर आशीर्वाद

Lord Vishnu
Zodiac signs Astrology: 14 जून से आषाढ़ माह प्रारंभ हो चुका है, जो 13 जुलाई गुरु पूर्णिमा तक चलेगा। इस माह में भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और तब चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि 4 ऐसी राशियां हैं जिनको आषाढ़ माह में श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
1. वृषभ : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को माता लक्ष्मी का कारक माना जाता है। इसलिए यदि जातक महिलाओं का सम्मान करते हैं और साफ सफाई के साथ रहते हैं तो उन पर श्रीहिरि विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। इससे गुरु ग्रह भी शुभ फल देने लगता है।
 
2. कर्क : आपकी राशि के स्वामी चंद्र है। चंद्र ग्रह के कारक देवता चंद्रदेव और भगवान शिव हैं। 12 राशियों में इस राशियों को सबसे अच्‍छी माना जाता है। जो लोग अपने माता पिता को खुश रखते हैं उन पर श्रीहिर विष्णु की कृपा बनी रहती है। चंद्र के शुभ फल देने से शुक्र और गुरु के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। विष्णु उपासना से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
 
3. सिंह : आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य को साक्षात श्रीहरि विष्णु ही माना जाता है। सूर्य देव पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है, इसलिए इस राशि को भगवान विष्णु की प्रिय राशि माना जाता है। सूर्य के शुभ होने से जातक शासन प्रशासन में उच्च पद प्राप्त करता है। उसे उसकी मेहनत का फल प्राप्त होता है। जातक को पिता का सम्मान करना चाहिए तो तरक्की करता रहेगा।
 
4. तुला : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को माता लक्ष्मी का कारक माना जाता है। इसीलिए तुला राशि को भी भगवान विष्णु की प्रिय राशि माना जाता है। तुला राशि वाला यदि चरित्र के उत्तम है तो विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं। ऐसे जातक जीवन में मान सम्मान पाते हैं।
अगला लेख
29 जुलाई को गुरु ग्रह की उल्टी चाल, 4 राशि वालों का बदलेगा हाल