गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast 20 to 26 June 2022

Weekly Horoscope June 2022 : क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके सितारे, जानें किसे होगा धनलाभ, मिलेगा भाग्य का साथ

Weekly Horoscope June 2022 : क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके सितारे, जानें किसे होगा धनलाभ, मिलेगा भाग्य का साथ - Weekly Forecast 20 to 26 June 2022
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
करियर में मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। मार्केटिंग और पीआर के लोगों को फायदा होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से धनलाभ हो सकता है। करीबियों से सोच-समझकर बात करें। फिटनेस रूटीन में नया बदलाव ला सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मैजेंटा

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20) 
 
अपने ऊपर भरोसा रखें। जीवनसाथी से बात करें और आपसी सहयोग से रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पिता का मार्गदर्शन मिल सकता है। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापारियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21) 
 
ऑफिस में प्रगति करने की संभावना है। कार्यक्षत्र में किसी काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। इससे आपकी प्रशंसा भी होगी। धन के मामले में ज्यादा उत्साहित होकर न चलें। निवेश में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक मसलों को सुलझा सकते हैं। नवविवाहितों के लिए अच्छा समय है। इनके बीच आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम

कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22) 
 
यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिमाग को शांत रखें। प्रोफेशनल लाइफ में अवसर खुलेंगे। परिवार में शादी समारोह हो सकता है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आयात-निर्यात से अच्छा धनलाभ हो सकता है। ओवरइटिंग करने से बचें। नवविवाहित लोग अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद न करें। नया प्लॉट या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23) 
 
इस सप्ताह अपनी कमियों पर काम करें। ऑफिस में ध्यान से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। धन का प्रवाह बढ़ सकता है। सेहत के मामले में शॉर्टकट न अपनाएं। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23) 
 
अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में लंबे समय से कुछ करने की सोच रहे हैं तो अब समय आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। छात्रों को मेहनत से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आपके प्रयासों से प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई घरेलू नुस्खा काम आ सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी नीला

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
ग्रहों की अनुकूल स्थिति से लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ में प्यार और खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : वॉयलेट

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
सेहत में सुधार महसूस होगा। आपका स्टैमिना बढ़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। इससे आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोई आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। इससे रोमांटिक लाइफ में प्यार के रंग घुलने लगेंगे। कहीं पास में घूमने जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में सही निर्णय ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका विकास होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। रिलेशनशिप को बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। ऑफिस में अपनी योजनाओं को पेश कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिल सकती है और सीनियर आपसे प्रभावित होंगे। सेहत के मामले में डाइट पर थोड़ा ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप मनमर्जी से खर्च कर पाएंगे। गुस्से और बेवजह की बहस से परिवार में खटास आ सकती है। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीच

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
दिल से जिसे आप चाहते हैं, उसे पाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। करियर में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन आपको मेहनत का साथ नहीं छोड़ना है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपके प्रयासों से धन की स्थिति बेहतर हो पाएगी। किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से मतभेद सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20) 
 
निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए ही बहुत अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से सभी स्तब्ध रह जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज, मेडिटेशन और योग करें। आपके सही निर्णयों और मार्केट की अच्छी समय से दिन-ब-दिन आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपके लिए विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल

 
ये भी पढ़ें
weekly muhurat : नए सप्ताह के सर्वश्रष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानिए यहां (20-26 जून तक)