• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 26 December To 1 January 2023

Weekly Horoscope : नया सप्ताह कैसा बीतेगा 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल में (26 Dec 2022 to 1 Jan 2023)

Weekly Horoscope : नया सप्ताह कैसा बीतेगा 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल में (26 Dec 2022 to 1 Jan 2023) - Weekly Horoscope 26 December To 1 January 2023
Weekly Horoscope 2022
 
यहां पढ़ें दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह यानी 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए यहां 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है नया सप्ताह। जानिए कार्यक्षेत्र, प्रेम, शिक्षा, धन, व्यापार, करियर आदि में किसके सितारे रहेंगे बुलंदी पर। रोमांस, नौकरी, शेयर मार्केट आदि के बारे में कैसा रहेंगे दिन- पढ़ें सभी राशियों के लिए ताजा भविष्यफल...Weekly Horoscope
 
(साप्ताहिक राशिफल : 26 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023) 
 
 
मेष : ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
किसी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। अपनी कमजोरी को पहचानें और उसे दूर करें। समय की मांग को समझते हुए काम करना आपको कंपनी के टॉप पर पहुंचा सकता है। जॉब की तलाश करने वालों को जल्द ही सफलता मिलेगी। हेल्थ सप्लीमेंट लेने का असर दिखने लगेगा। नवविवाहित जोड़े हनीमून को यादगार बनाने में सफल रहेंगे। ईएमआई या बिल पे करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा

वृषभ : TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
करियर के लिए कमर कसने का वक्त आ गया है, जमकर मेहनत करें। ऑफिस में अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आमदनी से ज्यादा खर्च होने के संकेत हैं, कंट्रोल करना होगा। प्रोफेशनल व्यस्तता के बावजूद घर के काम को वक्त देना पड़ेगा। बहस या पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें, इससे इमेज खराब होगी। अपने लिए कुछ वक्त निकालें और नेचर के साथ समय बिताएं, सुकून मिलेगा। फॉरेन ट्रिप का मौका मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाल

मिथुन : GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
नया स्किल सीख लेने के कारण आपका करियर स्कोप बढ़ जाएगा। सेहत में आए बदलाव को नजरअंदाज न करें। अपनी चिंता को किनारे रखकर समस्या का समाधान निकालने पर जोर दें। नेटवर्क बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा, इसका फायदा उठा सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। किसी स्किम पर पूरा भरोसा है तभी निवेश करें। बड़े-बुजुर्ग की सलाह से घरेलू झगड़े को सुलझा सकते हैं। लवर से मिलने वाले सरप्राइज के लिए तैयार रहें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन

कर्क : CANCER 
(Jun22-Jul 22)
 
कुछ ऐसा सीखना शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए चैलेंजिंग था। कोई भी फैसला बहुत सोच-विचारकर ही लेंगे। अपने काम पर ध्यान देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहेंगे। ऑफिस में अच्छा समय बीतने वाला है। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डील फाइनल करने में जल्दबाजी न करें। लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
पहले की उपलब्धि पर इतराने के बदले आगे मिल रहे अवसर पर फोकस करें। नई जेनेरेशन को गाइड करने के लिए पैसेंस और डिप्लोमेसी सीखना पड़ेगी। फैमिली के लोगों के साथ गुस्सा नहीं, प्यार से डील करें, मनमुटाव खत्म कर सकते हैं। जब अब फिलिंग को लेकर श्योर हों तभी किसी को प्रपोज करें। इंटरप्रेन्योर को मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मेंटली और फिजिकली मजबूत रहने पर सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कन्या : VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
इस सप्ताह आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए कोई ठोस कदम उठाना होगा। आने वाले समय में अवसर की कमी नहीं होगी और उसके लिए खुद को तैयार रखें। मेहनत सफलता का मूल मंत्र है, इसकी बदौलत प्रमोशन या अवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। पूरी रिसर्च के बाद ही कोई डील फाइनल करें। कमिटेड रिलेशनशिप वाले संतुष्ट और उत्साहित रहेंगे। फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

तुला : LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। मजबूत बैंक-बैलेंस कल की चिंता नहीं करने देगा। सही फैसला लेने में आपके मन से बेहतर सलाह कोई नहीं दे सकता, अत: अंतरमन की सुनें। फैमिली में सुख-शांति बनाए रखने के लिए गाइड बनना पड़ेगा। तनाव से बचने के लिए कुछ दिन काम छोड़कर आराम से रहें। को-वर्कर की तरफ आकर्षित होने के संकेत हैं। नए कपल को गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक : SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
डिसिप्लिन और तौर-तरीका सुधारकर ही आगे बढ़ा जा सकता है, ध्यान दें। घर या ऑफिस में एक सिस्टम बनाकर चलने से काम आसान होगा। प्रोफेशनल लाइफ में बहुत-कुछ हासिल करने वाले हैं। समय पर लिया गया फैसला सही साबित होगा। कपल के लिए अच्छा समय रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से मिलने और मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है। फैमिली ट्रिप के प्लान पर दुबारा विचार कर सकते हैं। पाचन संबंधी समस्या परेशान करने वाली है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक

धनु : SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
कार्यक्षेत्र में बिना दिखावा लगन से काम करते रहने का फायदा अब मिलने वाला है। काम के बल पर आप अपनी पहचान बना सकते हैं। अपने सर्कल में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। जीवन में किसी के आने से बेहद उत्साहित रहेंगे। पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के घर आने से हंसी-खुशी का माहौल बनेगा। खुद को रिचार्ज और रिफ्रेश करने के लिए काम से ब्रेक ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम

मकर : CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
काम की वजह से व्यस्तता बढ़ने वाली है। सामने आए अवसर को पहचानकर आगे बढ़ें, प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी आपको प्यार और सहयोग के अलावा चैलेंज फेस करने की हिम्मत भी देगा। कुछ नया करने में डर रहे हैं तो अनुभवी या एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। जल्दबाजी में फैसला लेकर अपना नुकसान कर सकते हैं। हेल्थ प्रॉब्लम को टालना ठीक नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : परपल

कुंभ : AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं, सितारे अनुकूल रहेंगे। पर्सनल या प्रोफेशनल समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। बैंक-बैलेंस मजबूत होने वाला है। आलस को मात देकर डेली एक्सरसाइज करना शुरू करेंगे। एक्सरसाइज से फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ मिलेगी। प्रेम-संबंध में मिली असफलता को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। रियल स्टेट में निवेश करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी

मीन : PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, साथ बिताए खुशनुमा दिनों की याद ताजा करेंगे। सोच-समझकर किसी को लोन दें, वापसी की संभावना कम है। मकान मालिकों को चाहिए कि जांच-पड़ताल के बाद ही किराएदार रखें, सुरक्षित रहेंगे। फैमिली के साथ कहीं छुट्टी मनाने जा सकते हैं। डाइट और व्यायाम में कोई बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें। अकेले शॉपिंग करने का मजा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का नीला



Weekly Horoscope 2022
 
 
ये भी पढ़ें
पौष पूर्णिमा कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और 10 आसान उपाय