शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast 12 to 18 Dec 2022

weekly horoscope: पढ़ें मेष से मीन राशि के लिए क्या कह रहा है नया सप्ताह (दिसंबर 2022 का साप्ताहिक राशिफल)

weekly horoscope: पढ़ें मेष से मीन राशि के लिए क्या कह रहा है नया सप्ताह (दिसंबर 2022 का साप्ताहिक राशिफल) - Weekly Forecast 12 to 18 Dec 2022
दिसंबर 2022 का साप्ताहिक राशिफल 12 राशियों के लिए। अपने Weekly Horoscope में जानिए वेबदुनिया अपने प्रिय पाठकों के लिए क्या लेकर आया हैं इस राशिफल में, जानिए खास भविष्‍यफल में व्यापार, शिक्षा, कार्यक्षेत्र, धन, करियर, रोमांस, नौकरी, प्रेम संबंध, सेहत, शेयर मार्केट आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी एकसाथ-
 
(साप्ताहिक राशिफल : 12 से 18 दिसंबर 2022) 
 
मेष : ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
सही जजमेंट और सेल्फ कंट्रोल आपके लिए जरूरी है, ध्यान दें। दबाव में भी सहज रहने की कला रास्ता आसान कर सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जानकारी हाथ लगने वाली है। बैंक-बैलेंस उत्साहित करने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में तनाव रहेगा। दोस्त या करीबी से अच्छा तालमेल बनाकर चलें। नए रिश्ते के प्रति जल्दबाजी दिखाना सही नहीं होगा। फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ने की इच्छा रखने वालों को खर्चे का विकल्प सोचना होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : नीला

वृषभ : TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
किसी सफलता के लिए सही प्लानिंग जरूरी होती है। आगे बढ़ने के लिए नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान देंगे। लक्ष्य पाने के लिए डर दूर करना पड़ेगा। फिटनेस लवर किसी ट्रेनर की मदद ले सकते हैं। किसी विषय पर अपनी जानकारी को किताब का रूप दे सकते हैं। फाइनेंशियली मजबूत होंगे, सितारे पक्ष में हैं। लव बर्ड्स क्वालिटी टाइम बिताने ट्रिप पर जा सकते हैं। फैमिली गेट टुगेदर का आनंद ले सकेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद

मिथुन : GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
पैसे से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। फिलहाल कहीं निवेश करने से बचें। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के लिए सही वक्त का इंतजार करें। करीबी लोगों के साथ अपनी बॉंन्डिंग बेहतर कर सकते हैं। टेंशन शेयर करने या सलाह लेने के लिए जीवनसाथी से बेहतर कोई नहीं होगा। हॉबी पूरा करना आपको रिलेक्स रखेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी

कर्क : CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
इस सप्ताह अपने सभी प्लान सही तरीके से इम्प्लीमेंट कर पाएंगे। आप पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी नजर आएंगे। समय की डिमांड में फिट होने की कला और मेहनत से करियर में आगे जा सकते हैं। किसी नए क्षेत्र में किस्मत आजमाने का सही मौका है। फैमिली प्रॉब्लम्स पर बहुत हद तक कंट्रोल कर लेंगे। पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिताने वाले हैं। किसी परेशानी को देखते हुए ट्रिप प्लान आगे बढ़ाना होगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
इस सप्ताह संभावना और सफलता की राह खुलेगी। इंटरप्रेन्योर अपने काम को विस्तार देने का विचार करेंगे। कुछ लोग नई कार या घर खरीद सकते हैं। आप जिस क्षेत्र में भी हैं, आगे बढ़ने के लिए कुछ बेहतर करना चाहेंगे। दूसरों के लिए टफ लगने वाले क्षेत्र में अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। हेल्थ पर नजर रहेगी, डाइट को लेकर कॉन्शियस होंगे। धार्मिक कामों में हिस्सा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कन्या : VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
लॉजिकल और प्रैक्टिकल सोच रखकर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। हर हाल में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देंगे। किसी अच्छी स्कीम में निवेश करेंगे, जल्द ही फायदा मिलेगा। प्यार और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे। एक्सरसाइज करने से मूड अच्छा रहेगा। आपके अंदर कुछ बड़ा कर दिखाने का हौसला नजर आएगा। फ्रेशर्स को जल्द ही मनपसंद जॉब मिल जाएगा। प्रेम या केयर को दिखाना जरूरी लग सकता है। सोशल सर्कल बढ़ने वाला है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

तुला : LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
बदलाव को स्वीकार करना समय की जरूरत है। इस सप्ताह काफी उत्साही और ऊर्जावान नजर आएंगे। लक्ष्य की राह आसान होगी। वर्क फ्रॉम होम की सुविधा हमेशा नहीं रहने वाली, अत: ज्यादा उम्मीद न पालें। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने लगेगा। किसी भी सूरत में बड़े-बुजुर्ग का अनादर करना उचित नहीं होगा। सोशल गेदरिंग के जरिये अपने प्यार से मिल पाएंगे। लंबी बिजनेस ट्रिप पर जाना है तो सेहत का उचित ध्यान रखना होगा। रियल स्टेट की डील इस सप्ताह टाल दें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल

वृश्चिक : SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑफिस का माहौल सुधारना होगा। अपने नेटवर्क के जरिये कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है। फिटनेस के प्रति आपका प्यार आपके चेहरे से नजर आएगा। बच्चों को लेकर वैकेशन पर जाना रोमांचक रहने वाला है। रियल स्टेट में कोई डील पूरी कर सकते हैं। कई उलझनों के बावजूद काम बनेगा। किसी को अपना रोल मॉडल बनाने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नारंगी

धनु : SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
आप अपने अच्छे गुणों से छाने वाले हैं। सोशल सर्कल में लाइम लाइट में रहेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल जाएगा, वहीं लव बर्ड्स शादी का फैसला कर सकते हैं। परिवार के लोगों को एकजुट रखने में सफल हो सकते हैं। जो कोई काम कर रहे हैं, उसमें बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। बैंक-बैलेंस सुरक्षित भविष्य का एहसास कराएगा। हेल्थ के प्रति जागरूक रहेंगे और इसे लेकर कोई समझौता नहीं कर सकते।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला

मकर : CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
रेगुलर रूटीन से ब्रेक लेकर रिलेक्स रहना चाहेंगे। इस सप्ताह काम के बदले मेंटल और फिजिकल हेल्थ को महत्व देने वाले हैं। समय के साथ आपकी आमदनी का ग्राफ बढ़ता जाएगा। क्रिएटिव लोगों को प्रोफेशन में अच्छा अवसर मिलने वाला है और आप सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नई गाड़ी या घर खरीद सकते हैं। बड़े सपने के पीछे भागना सही है लेकिन रास्ते का चुनाव समझदारी से करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल

कुंभ : AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
क्रिएटिव फील्ड में हाथ आजमाएं, पहचान मिलने की उम्मीद है। एनर्जेटिक और एक्टिव बने रहेंगे। कम्युनिकेशन स्कील निखारने का प्रयास करेंगे। कोई ऐसा समझौता न करें, जो पॉकेट पर बोझ बन जाए। इस सप्ताह कुछ फालतू के काम में उलझना पड़ सकता है। डेटिंग पर जाने वाले हैं। किसी काम को अकेले पूरा करने में सक्षम हैं, थोड़ी हिम्मत जुटानी होगी। पहली नजर वाला प्यार होने के संकेत हैं। हेल्थ में आए छोटे से बदलाव पर भी ध्यान दें, इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

मीन : PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे, आसपास के लोगों को भी मोटिवेट रखेंगे। जब तक पूरा भरोसा न हो, किसी स्कीम में हाथ डालने से बचें, नुकसान का खतरा रहेगा। घरेलू माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए असाइनमेंट या प्रोजेक्ट को पूरा समय देना होगा। लव बर्ड्स शादी का फैसला कर सकते हैं। जॉब के सिलसिले में ट्रैवल करना जिंदगी बदलने वाला है, कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय ले लें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा

Weekly Horoscope 2022