1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya ka kanya rashi me gochar fal

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

Sun transit in Virgo 2024: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

Sun transit in Virgo
Sun transit in Virgo 2024: 16 सितंबर 2024 सोमवार के दिन से सूर्यदेव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ को नुकसान उठाना पड़ेगा। 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें सूर्य के कन्या में गोचर से मिलेगा अपार लाभ और एक माह के अंदर उन्हें मिल सकता है नहीं से धन या खरीद सकते हैं वे कोई प्रॉपर्टी।ALSO READ: Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर हुआ है। आपके लिए यह गोचर शुभ है जो कि आपको प्रगति दिलाएगा। करियर में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। नौकरी में आके प्रयासों के चलते पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो मुनाफा मिलेगा। अन्य सोर्स धन लाभ होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूर पड़ेगी।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का तीसरे भाव में गोचर हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप धन प्राप्ति के प्रबल योग के साथ ही परिवार में खुशियां रहेगी। परिवार के प्रति आप पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक रहेंगे। करियर के मोर्चे पर आप ज्यादा यात्राएं करेंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार के संग घूमने का प्लान बनेगा।
 
3. सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर शुभ है। इसके परिणाम स्वरूप यह करियर औ नौकरी में अच्छी प्रगति दिलाएगा और परिवार में खुशियां प्राप्त कराएगा। आप पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो ज्यादा यात्राएं करते नजर आएंगे और ऐसी यात्राओं से फायदा होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर यह आपके लिए अच्छा मुनाफा हासिल करने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी सूर्य का दशम भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप कार्यक्षे‍त्र में आप उन्नति करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में अप्रत्याशित प्रगति होगी और कारोबार में मनचाहा मुनाफा होगा जिसके चलते आपको अच्छी संतुष्टि और खुशी प्राप्त होगी। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप जीवनसाथी के साथ अपने तालमेल को बनाए रखने में कामयाब होंगे।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध